{"_id":"64b1371dc9483402be0111f6","slug":"in-sultanpur-man-died-due-to-jackfruit-falling-on-his-head-2023-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी में हैरान कर देने वाला मामला: सिर पर गिरा कटहल, अस्पताल ले जाते हुए रास्ते में हो गई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी में हैरान कर देने वाला मामला: सिर पर गिरा कटहल, अस्पताल ले जाते हुए रास्ते में हो गई मौत
Fri, 14 Jul 2023 05:28 PM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला संवाद, सुल्तानपुर
अमर उजाला संवाद, सुल्तानपुर
Published by: रोहित मिश्र
Updated Fri, 14 Jul 2023 05:28 PM IST
सार
यूपी के सुल्तानपुर के एक अजीब मामला सामने आया है। यहां कटहल के नीचे खड़े एक व्यक्ति के सिर पर अचानक कटहल गिरने से उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
कटहल का सांकेतिक चित्र
विस्तार
यूपी के सुल्तानपुर के जयसिंहपुर इलाके में एक अजीब घटना हुई। यहां पर एक व्यक्ति की मौत कटहल गिरने से हो गई। कटहल गिरने के बाद वह अचेत हो गया। उसे आनन-फानन अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
जयसिंहपुर तहसील क्षेत्र के दोस्तपुर थाना अंतर्गत गोसैसिंहपुर गांव निवासी विजय प्रकाश 48 वर्ष पुत्र दयाराम शुक्रवार की सुबह दैनिक क्रिया से घर लौटे थे। लौटते हुए वह कटहल के एक पेड़ के नीचे खड़े हो गए। इसी बीच उनके सिर पर अचानक एक कटहल का फल आकर गिर गया। सर पर चोट लगते ही वह अचेत हो गए।
विज्ञापन
एंबुलेंस की मदद से उन्हें सीएचसी ले जाया गया जहां मौजूद चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। अनुमान है कि उनकी मौत रास्ते में ही हो गई। मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। मृतक के पुत्र रोहित द्वारा पुलिस को दी गई तहरीर में कहा गया कि मृतक विजय प्रकाश के शव का पोस्टमार्टम कराते हुए मौत के सही कारणों का पता लगाया जाय। दोस्तपुर पुलिस ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन