फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   In lohiya law university Phd in 15 allied subjects from this session

लोहिया विधि विवि १५ ऐलाइड विषयों में कराएगा पीएचडी

Sat, 13 Jul 2019 01:00 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jul 2019 01:00 AM IST
विज्ञापन
In lohiya law university Phd in 15 allied subjects from this session
लोहिया विधि विवि 15 अलाइड विषयों में कराएगा पीएचडी
विज्ञापन

कुलपति की अध्यक्षता में हुई आरडीसी की बैठक में लगी मुहर
15 संबद्ध विषयों में पीएचडी कराने वाला पहला राष्ट्रीय विधि विवि और प्रदेश का पहला विवि
डॉ. राम मनोहर लोहिया केंद्रीय विधि विश्वविद्यालय में इसी सत्र से संबंद्ध विषयों में भी छात्रों को पीएचडी कराई जाएगी। कुलपति की अध्यक्षता में हुई रिसर्च डवलपमेंट कमेटी (आरडीसी) की बैठक में 15 विषयों पर मुहर लगी है। जल्द ही विवि पीएचडी प्रवेश प्रक्रिया के लिए अधिसूचना जारी कर देगा। अभी तक विवि नियमित विषयों में ही पीएचडी कराता था। विवि प्रशासन का दावा है कि अलाइड विषयों में पीएचडी कराने वाला लोहिया पहला राष्ट्रीय विधि विवि बन गया है। प्रदेश में भी संबद्ध विषयों में यह सुविधा अन्य किसी विवि में उपलब्ध नहीं है।
लोहिया विवि में अब तक मानविकी (ह्यूमैनिटीज) और विधि में ही पीएचडी कराई जाती थी। वर्तमान सत्र में मुख्य विषयों के साथ ही इनके अलाइड विषयोें में भी पीएचडी कराई जाएगी। कुलपति प्रो. एसके भटनागर की अध्यक्षता में आरडीसी की बैठक में सभी विभागों के हेड और डीन मौजूद रहे। पांच विषयों के 15 संबद्ध विषयों को पीएचडी के लिए चुना गया। हर विषय के तीन-तीन संबद्ध विषय लिए गए हैं। बैठक में प्रवेश प्रक्रिया को लेकर भी चर्चा हुई। कुलपति प्रो. एसके भटनागर ने बताया कि पंद्रह दिनों के भीतर प्रवेश प्रक्रिया को लेकर अधिसूचना जारी कर दी जाएगी।
विज्ञापन

दाखिले प्रवेश परीक्षा के आधार पर होंगे। विधि विवि में मानविकी विषय में 12 और विधि में 16 सीटें हैं। इन्हीं सीटों के अंतर्गत अलाइड विषयों में भी पीएचडी कराई जाएगी। विधि विवि की प्रवक्ता डॉ. अलका सिंह ने बताया कि अभी तक नई दिल्ली स्थित अंबेडकर लॉ यूनिवर्सिटी ही अलाइड विषयों में पीएचडी कराती है। उन्होंने बताया कि विभिन्न विषयों में पीएचडी कराने से विधि शोध, शिक्षा के विस्तार और ज्ञान में उत्कृष्टता आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन अलाइड विषयों में होगी पीएचडी :
- अर्थशास्त्र : वाणिज्य, बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन व मैनेजमेंट, डेवलपमेंट स्टडीज।
- अंग्रेजी : कल्चरल स्टडीज, लॉ एंड लिट्रेचर, वूमेन स्टडीज।
- साइकोलॉजी : बिहेवियोरल एंड कॉगनिटिव साइंसेस, चाइल्ड एंड ह्यूमन डवलपमेंट, फैमिली स्टडीज।
- हिस्ट्री : बुद्धिस्ट स्टडीज, सबालटर्न स्टडीज, वूमेंस व जेंडर स्टडीज।
- सोशियोलॉजी : रूरल डवलपमेंट, सोशियल इंक्लूजन एंड एक्सक्लूजन स्टडीज, जेंडर स्टडीज।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed