फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   In KGMU, not the Head of the Department, but the Emergency Medical Officer will have the right to recruit

Lucknow News : केजीएमयू में विभागाध्यक्ष नहीं, इमरजेंसी मेडिकल ऑफिसर को होगा भर्ती का अधिकार

Sun, 04 Feb 2024 04:21 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव माई सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Sun, 04 Feb 2024 04:21 PM IST
सार

इमरजेंसी में आने वाले मरीजों को बेहतर इलाज और सहूलियत देने के लिए बनी समिति ने यह सिफारिश की है। समिति ने इसके साथ ही पहले 24 घंटे मरीज को पूरी तरह निशुल्क इलाज देने की सिफारिश भी की है।

विज्ञापन
In KGMU, not the Head of the Department, but the Emergency Medical Officer will have the right to recruit
KGMU

विस्तार

किंग जॉर्ज चिकित्सा श्विविद्यालय के ट्रॉमा सेंटर में मरीज को भर्ती करने का अधिकार संबंधित विभागाध्यक्ष के बजाय इमरजेंसी मेडिकल ऑफिसर को दिया जा सकता है। इमरजेंसी में आने वाले मरीजों को बेहतर इलाज और सहूलियत देने के लिए बनी समिति ने यह सिफारिश की है। समिति ने इसके साथ ही पहले 24 घंटे मरीज को पूरी तरह निशुल्क इलाज देने की सिफारिश भी की है।

विज्ञापन


केजीएमयू का ट्रॉमा सेंटर प्रदेश भर में सबसे ज्यादा इमरजेंसी के मरीजों का इलाज करता है। यहां साढ़े चार सौ बेड हैं, इसके बावजूद मरीजों को भर्ती होने तथा इलाज में समस्या होती है। इसके अलावा एसजीपीजीआई और लोहिया संस्थान की इमरजेंसी में भी मरीजों का बुरा हाल रहता है। इसको देखते हुए शासन ने 15 जनवरी को सात डॉक्टरों की एक समिति बनाई थी। इसमें केजीएमयू के डॉ. संदीप तिवारी, डॉ. आमोद कुमार सचान और डॉ. अनित परिहार शामिल हैं। इसी तरह एसजीपीजीआई से डॉ. वीके पालीवाल, कैंसर संस्थान से डॉ. देवाशीष शुक्ला, लोहिया संस्थान से डॉ. विक्रम सिंह तथा चिकित्सा शिक्षा विभाग के नोडल अधिकारी एलडी मिश्रा को समिति में शामिल किया गया। समिति ने 25 जनवरी को ट्रॉमा सेंटर का निरीक्षण किया था। इसके आधार पर यह सिफारिश की गई कि पहले 24 घंटे मरीज को निशुल्क इलाज दिया जाए। इसके साथ ही भर्ती का अधिकार इमरजेंसी मेडिकल ऑफिसर के पास होने, आईसीय तथा अन्य बेड की खाली संख्या प्रदर्शित करने, ईएमओ के अतिरिक्त पद स्वीकृत करने की वकालत भी सिफारिश में की गई है। अब समिति अन्य संस्थानों की इमरजेंसी का निरीक्षण भी करेगी।
विज्ञापन


पहले 24 घंटे निशुल्क इलाज के लिए केजीएमयू ने भेजा 20 करोड़ का प्रस्ताव
केजीएमयू ने ट्रॉमा सेंटर में पहले 24 घंटे में मरीज को निशुल्क इलाज के लिए शासन के पास 20 करोड़ रुपये का प्रस्ताव भेजा है। अभी तक लोहिया संस्थान तथा एसजीपीजीआई में मरीज को भर्ती के बाद पहले 24 घंटे में पूरी तरह से निशुल्क इलाज मिलता है। इस प्रस्ताव को मंजूरी मिलने पर ट्रॉमा सेंटर में भर्ती मरीजों को यह सुविधा मिलने लगेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ड्यूटी पर आएं ट्रॉमा सेंटर में नियुक्त डॉक्टर तो सुधरे व्यवस्था
ऐसा पहली बार नहीं है जब शासन के लिए केजीएमयू के ट्रॉमा सेंटर की व्यवस्था सुधारने के लिए शासन को पहल करनी पड़ी है। इससे पहले वर्ष 2015 में शासन ने कार्डियोलॉजी, जनरल मेडिसिन, पीडियाट्रिक सर्जरी, पीडियाट्रिक, रेडियोडाग्नोसिस, आर्थोपेडिक और न्यूरोसर्जरी जैसी विधा के कुल 36 पद स्वीकृत किए। इनमें से 23 पदों पर डॉक्टर मौजूद हैं पर वे ट्रॉमा सेंटर के बजाय विभिन्न विभागों में काम कर रहे हैं। अगर ये डॉक्टर ट्रॉमा सेंटर में ड्यूटी करने लगें तो हालत सुधर सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed