{"_id":"64d544b4ac8da4ab43042a94","slug":"in-gpl-the-hod-of-the-mass-communication-department-was-beaten-dragged-by-hair-lucknow-news-c-13-lko1027-371630-2023-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: जीपीएल में जनसंचार विभाग की एचओडी को पीटा, बाल पकड़कर घसीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: जीपीएल में जनसंचार विभाग की एचओडी को पीटा, बाल पकड़कर घसीटा
विज्ञापन
लखनऊ। राजकीय पॉलीटेक्निक लखनऊ (जीपीएल) में बृहस्पतिवार को जनसंचार विभाग की एचओडी को अंग्रेजी की लेक्चरर ने पीट दिया।
जमकर गालीगलौज की और बाल पकड़कर कमरे से बाहर तक घसीट ले गईं। एचओडी की तहरीर पर गाजीपुर पुलिस ने आरोपी महिला लेक्चरर पर एफआईआर दर्ज की है।
जनसंचार विभाग की एचओडी निशा यादव के मुताबिक, अंग्रेजी की लेक्चरर शिरीन राव स्ट्रांग रूम में जबरन घुस आईं। उन्होंने प्रोफेशनल कम्युनिकेशन की काॅपियों के बारे में पूछा।
उसके बाद गोपनीय रजिस्टर लेकर उसको देखने लगीं। आरोप है कि जब उनको बताया गया कि काॅपियां नहीं आई हैं, इसके बावजूद वह रजिस्टर में दर्ज गोपनीय जानकारियां खंगालने लगीं।
इसका जब विरोध किया तो उन्होंने पीटना शुरू कर दिया। बाल पकड़कर घसीटा। आरोप है कि जान से मारने की धमकी दी। गाजीपुर इंस्पेक्टर सुनील सिंह ने बताया कि निशा की तहरीर पर शिरीन पर मारपीट, गाली गलौज और धमकी देने की धारा में एफआईआर दर्ज की गई है।