फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   In Azamgarh, a bank branch manager was arrested while taking a bribe of Rs 20,000

UP: आजमगढ़ में बैंक का शाखा प्रबंधक 20 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार, जेल भेजा गया

Thu, 13 Mar 2025 09:45 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Thu, 13 Mar 2025 09:45 PM IST
सार

आजमगढ़ में बैंक ऑफ बड़ौदा की सिकहौला शाखा के प्रबंधक को 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए सीबीआई ने गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
In Azamgarh, a bank branch manager was arrested while taking a bribe of Rs 20,000
- फोटो : ANI

विस्तार

आजमगढ़ में बैंक ऑफ बड़ौदा की सिकहौला शाखा के प्रबंधक अभिषेक राय को सीबीआई ने बुधवार देर रात 20 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। वह 92 हजार रुपए का किसान क्रेडिट कार्ड का लोन देने के एवज में 20 हजार रुपये घूस मांग रहा था।

विज्ञापन


उसे बृहस्पतिवार को राजधानी स्थित सीबीआई की विशेष अदालत में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

सीबीआई के मुताबिक नजीबाबाद निवासी मेवालाल राम ने शाखा प्रबंधक द्वारा घूस मांगने की शिकायत की थी। जिसके बाद राजधानी स्थित सीबीआई की एंटी करप्शन ब्रांच की टीम आजमगढ़ भेजी गई,  जिसने शाखा प्रबंधक को घूस की रकम लेते हुए रंगे हाथ दबोच लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed