{"_id":"6091aada8ebc3e864c3d12ee","slug":"in-accident-three-died-gw-reporters-news-lko5768657145","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में चल रही थीं शादी की तैयारियां, बाइक पर सवार युवक और उसकी मौसी समेत मासूम बच्ची की हादसे में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर में चल रही थीं शादी की तैयारियां, बाइक पर सवार युवक और उसकी मौसी समेत मासूम बच्ची की हादसे में मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ। काकोरी थाना क्षेत्र में जेहटा मोड़ पर मंगलवार दोपहर तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से बाइक सवार युवक, उसकी मौसी व मासूम बच्ची की मौत हो गई। पुलिस ने तीनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ ही हादसा करने वाली ट्रैक्टर-ट्रॉली कब्जे में लेकर छानबीन शुरू की है।
गोसाईंगंज के पहाड़पुर टिकरिया गांव निवासी विकास सिंह (20) मंगलवार दोपहर बंथरा में बनी कस्बे के पास भाभापुर गांव में रहने वाली अपनी मौसी बीना सिंह (40) के घर गया था। वहां से वह मौसी बीना सिंह व उनकी नातिन बिट्टू (6) को लेकर इटौंजा के कसरावा गांव में अपनी ममेरी बहन की शादी में बाइक से जाने के लिए निकला था। काकोरी थाना क्षेत्र में आईआईएम रोड पर जेहटा मोड़ पर तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने विकास की बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में विकास की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि बीना सिंह व बिट्टू गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस ने बीना व बिट्टू को ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया, जहां कुछ देर में ही दोनों ने दम तोड़ दिया। काकोरी पुलिस ने हादसा करने वाली ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में लेने के साथ ही तीनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे हैं। काकोरी इंस्पेक्टर कुलदीप सिंह का कहना है कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
तीन मौतों से रिश्तेदारों में मचा कोहराम
लखनऊ। विकास मंगलवार को ममेरी बहन की शादी में जाने के लिए हंसी-खुशी घर से निकला था। वह मौसी व उनकी नातिन को लेकर इटौंजा जा रहा था कि हादसे में तीनों की मौत हो गई। एकसाथ तीन मौतों से परिजनों व रिश्तेदारों में कोहराम मच गया। विकास के रिश्तेदार ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि बीना सिंह अपनी नातिन बिट्टू को बहुत प्यार करती थीं और वह उन्हीं के पास ही रहती थी। हादसे से बिट्टू की मां मोनी व पिता कुलदीप रो-रोकर बेहाल हैं। विकास व बीना के परिवार में भी कोहराम मचा है। जबकि इटौंजा के कसरावा गांव में विकास की ममेरी बहन की शादी की खुशियां भी हादसे से मातम में तब्दील हो गईं।