फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   in accident man died, body break in two parts

मिट्टी लदे डंपर ने बाइक सवार को रौंदा, दो हिस्सों में बंटा शरीर

Thu, 14 Oct 2021 01:33 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 14 Oct 2021 01:33 AM IST
विज्ञापन
in accident man died, body break in two parts
लखनऊ। मोहनलालगंज के सिसेंडी पुलिस चौकी के पास मिट्टी लदे डंपर ने बुधवार शाम को बाइक सवार बिंदा (21) को रौंद दिया। हादसे में बिंदा की मौके पर ही मौत हो गई। उसका शव दो हिस्सों में सड़क पर बिखर गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वहीं डंपर को कब्जे में ले लिया गया है लेकिन चालक मौके से भाग गया। उसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, मीनापुर गांव में राम प्रकाश का बेटा बिन्दा बुधवार को बाइक से सिसेंडी में लगने वाली साप्ताहिक बाजार में सब्जी खरीदने गई अपनी मां सुनीता को लेने जा रहा था। पुलिस चौकी मोड़ के पास पहुंचा ही था, तभी जबरेला की तरफ से खनन की मिट्टी लेकर आ रहे तेज रफ्तार अनियंत्रित डंपर ने बाइक सवार बिंदा को रौंद दिया और भगाने लगा। राहगीरों के शोर मचाने पर चौकी पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने भाग रहे डंपर को दौड़कर पकड़ा। लेकिन ड्राइवर भाग निकला। मौके पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक मोहनलालगंज दीनानाथ मिश्रा ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस चालक की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन

पांच बहनों मे अकेला भाई था
मृतक बिंदा पांच बहनों में इकलौता भाई होने के कारण सबका दुलारा था। परिवार में कोहराम मच गया। बेटे की मौत की खबर मां सुनकर बेसुध हो गई और पिता व बहनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पिता कह रहे थे कि जिस बेटे की खुशी के लिए बाइक ली थी, आज वही बाइक मौत की वजह बन गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रूट से हटकर चल रहे डंपर बन रहे हादसे का कारण
मोहनलालगंज में रॉयल्टी की आड़ में हो रहे खनन मानकों की धज्जियां उड़ा रहे हैं। रॉयल्टी की आड़ में खनन माफिया तय रूट से हटकर डंपरों में मिट्टी लादकर निजी जगहों पर मिट्टी डालकर मोटी कमाई कर रहे हैं। मोहनलालगंज के हिलगी, कटहरियन खेड़ा समेत तमाम गांवों में मानकों के विपरीत खनन चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed