फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   imran hashmi will be in lucknow with ileana d'cruz and isha gupta

‘बादशाहो’ के सितारों को इतने करीब पाकर दर्शक हुए दीवाने, बोले- थैंक यू अमर उजाला

Wed, 23 Aug 2017 02:47 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 23 Aug 2017 02:47 PM IST
विज्ञापन
imran hashmi will be in lucknow with ileana d'cruz and isha gupta
मंच पर इल‌ियाना, ईशा और इमरान

हिंदी फिल्मों के सितारों का उनके दर्शकों से सीधा संवाद कराने की कड़ी में ‘अमर उजाला’ के कार्यक्रम संवाद में फ‌िल्म बादशाहो के स‌ितारे मंगलवार को लखनऊ पहुंचे।

विज्ञापन


यहां श्री रामस्वरूप ग्रुप ऑफ प्रोफेशनल कॉलेजेस के तिवारी गंज कैंपस में बॉलीवुड के लीजेंडरी आशिक इमरान हाशमी, मशहूर अदाकाराओं इलियाना डी क्रूज व ईशा गुप्ता और फिल्म ‘बाहुबली 1’ व ‘बाहुबली 2’ के संवाद लेखक व गीतकार मनोज मुंतशिर के पहुंचते ही स्टूडेंट्स उनकी झलक पाने के ल‌िए बेकाबू हो गए।

विज्ञापन

सितारों के लिए दीवाने हुए छात्र और छात्राएं

imran hashmi will be in lucknow with ileana d'cruz and isha gupta
सितारों की एक झलक के लिए बेताब छात्र
इमरान हाशम को देखने के ल‌िए लड़क‌ियों में ही नहीं लड़कों में भी काफी क्रेज द‌िखाई द‌िया। बादशाहो की टीम ने स्टूडेंट्स के साथ सेल्फी भी ख‌िंचवाई। कॉलेज के स्टूडेंट्स ने टीम बादशाहो के सामने ‘मेरे रश्के कमर’ गाना गया। कॉलेज की गर्ल्स ने डांस परफॉर्मेंस भी दी।

पसंदीदा अभिनेताओं की एक झलक पाने के ल‌िए दर्शक मैदान में डटे रहे। उन्हें थोड़ा इंतराज करना पड़ा लेक‌िन सितारों को इतने करीब देखकर उनकी खुशी का ठ‌िकाना नहीं रहा।

लखनऊ से इस फ‌िल्म के गीतकार का खास नाता

imran hashmi will be in lucknow with ileana d'cruz and isha gupta
दर्शकों का जोश बढ़ाते सितारे
यहां टीम बादशाहो ने दर्शकों से संवाद क‌िया। फिल्म के गीतकार मनोज मुंतशिर ने बताया कि वह लखनऊ से हैं। उन्होंने बताया क‌ि ​जब वह पहली बार लखनऊ से मुंबई के लिए निकले थे तो उन्होंने खुद से वादा किया था कि जब वापस आऊंगा तो अपने साथ बॉलीवुड के सितारे भी साथ लाऊंगा। इल‌ियाना, ईशा और इमरान की तरफ इशारा करते हुए मुंतशिर ने कहा, मैंने खुद से किया वादा पूरा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed