फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Improvement examination for 10th and 12th start in Uttar Pradesh.

यूपी: बोर्ड की 10वीं और 12वीं की इंप्रूवमेंट परीक्षाएं शुरू, कोरोना प्रोटोकॉल का सख्ती से हो रहा पालन

Sat, 18 Sep 2021 12:40 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sat, 18 Sep 2021 12:40 PM IST
सार

आज से 10वीं व 12वीं की इंप्रूवमेंट परीक्षाएं प्रारंभ हो गई हैं। परीक्षा केंद्रों पर कोविड प्रोटोकॉल का पालन कराया जा रहा है।

विज्ञापन
Improvement examination for 10th and 12th start in Uttar Pradesh.
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

विस्तार

यूपी बोर्ड की 10वीं और 12वीं की इंप्रूवमेंट परीक्षाएं आज से शुरू हो रही हैं। जिले में नौ परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां शुक्रवार देर शाम तक तैयारियां चलती रही। कहीं डेस्क स्लिप लगाए जा रहे थे तो कहीं बारिश की वजह से निदेशालय में बने कंट्रोल रूम से कटे केंद्रों की गड़बड़ियां दूर की जा रहीं थीं।

विज्ञापन


वहीं, शनिवार को अभ्यर्थियों को कोरोना प्रोटोकॉल को सख्त्ती से पालन करने के लिए कहा गया है। स्कूलों में सैनिटाइजर का इंतजाम किया गया था और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराने पर भी शिक्षक ध्यान दे रहे थे।
विज्ञापन


इंप्रूवमेंट परीक्षा के लिए जिले से 2,895 छात्रों ने पंजीकरण कराया है। इनमें हाईस्कूल के 1,719 और इंटर के 1,176 छात्र शामिल हैं। सभी केंद्रों पर परीक्षार्थियों के बैठने के लिए डेस्क स्लिप लगाई गई। कोविड प्रोटोकॉल के तहत सीटिंग अरेंजमेंट किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा परीक्षा कक्षों में लगे सीसीटीवी कैमरे को भी सुचारु किया गया है। वहीं, भारी बारिश की वजह से राजकीय जुबली इंटर कॉलेज में तार टूटने से कनेक्टिविटी गायब हो गई थी, जिसे देर रात तक दुरुस्त करने का काम चलता रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed