{"_id":"65a033846d417d1be401c72b","slug":"improved-cleanliness-in-our-city-raebareli-news-c-101-1-slko1031-9368-2024-01-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: अपने शहर में बेहतर हुई सफाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: अपने शहर में बेहतर हुई सफाई
Thu, 11 Jan 2024 11:59 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Thu, 11 Jan 2024 11:59 PM IST
विज्ञापन
रायबरेली। स्वच्छता के मामले में अपना शहर और साफ सुथरा हुआ है। यूपी में 32वीं व देश में 191वीं रैंक आई है। वर्ष 2022 में आई रैंकिंग की तुलना में इस बार शहर ने जबरदस्त छलांग लगाई है। वर्ष 2022 में रायबरेली शहर सफाई के मामले में 40वां, जबकि देश में 214 वें स्थान पर था।
ऐसे में इस बार नगर पालिका और लोगों का प्रयास रंग लाया और हम प्रदेश के अन्य जिलों को पीछे छोड़ते हुए 32वें पायदान पर आ खड़े हुए हैं। अब बारी नंबर एक बनने की है। केंद्र सरकार की ओर से जारी किए गए स्वच्छता सर्वेक्षण रिपोर्ट में रायबरेली शहर ने 32वां स्थान हासिल किया है। इस सफलता के पीछे सभी की मेहनत है। शहर को साफ सुथरा बनाने के लिए न सिर्फ नए सफाई उपकरण की खरीद की गई है, बल्कि लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के काम किया गया।
बेहतर कार्यों का रहा नतीजा : आरिफ
स्वच्छ भारत मिशन के जिला प्रबंधक मो. आरिफ बताते हैं कि शहर को स्वच्छ बनाने की दिशा में बेहतर काम किया गया। पिंक टायलेट के अलावा सामुदायिक, सार्वजनिक शौचालय बनवाए गए। डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन योजना को बेहतर बनाया गया। शहरवासियों के घरों पर भी बड़ी संख्या में शौचालय बनाने का काम किया गया। इसी का नतीजा रहा कि रैंकिंग मेंं सुधार हुआ। इस कार्य में जनता और पालिका के कर्मियों का भी बेहतर सहयोग रहा।
विज्ञापन
यह हम सबके लिए एक बड़ी उपलब्धि है और सभी शहरवासी बधाई के पात्र हैं। हमारा प्रयास और लोगों के सहयोग का नतीजा है कि सफाई के मामले में हमारी रैंकिंग में सुधार हुआ है। शहर को साफ सुथरा बनाने के लिए आगे भी ठोस कदम उठाए जाएंगे, ताकि हमारी रैकिंग में और सुधार हो सके।
स्वर्ण सिंह, अधिशासी अधिकारी