फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Improper use of antibiotics poses a major risk

Lucknow News: एंटीबायोटिक दवाओं का सही इस्तेमाल न होना बड़ा खतरा

Tue, 30 Dec 2025 02:30 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 30 Dec 2025 02:30 AM IST
विज्ञापन
Improper use of antibiotics poses a major risk
लखनऊ। किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय में रेस्पिरेटरी मेडिसिन विभाग के प्रोफेसर एवं विभागाध्यक्ष डॉ. सूर्यकांत ने कहा है कि एंटीबायोटिक दवाओं का सही इस्तेमाल न होना सार्वजनिक स्वास्थ्य के लिए गंभीर संकट है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से मन की बात कार्यक्रम में एंटीबायोटिक दवाओं से प्रतिरोधक क्षमता विकसित होने संबंधी चिंता जाहिर करने के बाद विभागाध्यक्ष ने इस संबंध में वीडियो जारी किया है।
विज्ञापन

प्रो. सूर्यकांत के मुताबिक, एंटीबायोटिक दवाओं से प्रतिरोधक क्षमता विकसित होने के कारण दुनिया भर में हर साल करीब 50 लाख लोगों की मौत हो रही है। प्रतिरोधक क्षमता विकसित होने से टीबी, निमोनिया, मूत्राशय संबंधी संक्रमण, त्वचा व सॉफ्ट टिश्यू संक्रमण, सेप्सिस जैसे गंभीर रोगों का इलाज कठिन हो जाता है। इसी वजह से विश्व स्वास्थ्य संगठन ने इसे मानवता के सामने मौजूद शीर्ष 10 वैश्विक सार्वजनिक स्वास्थ्य खतरों में शामिल किया है।
विज्ञापन

इसका सबसे बड़ा कारण एंटीबायोटिक दवाओं का बहुत ज्यादा और अविवेकपूर्ण इस्तेमाल, बिना जरूरत दवाएं लेना, गलत खुराक, अधूरी अवधि तक इलाज और बिना डॉक्टर की सलाह के दवाओं का सेवन शामिल है। मेडिकल स्टोर पर बिना प्रिस्क्रिप्शन एंटीबायोटिक दवाएं मिल जाना भी इस समस्या को बढ़ा रहा है। इस समस्या से निपटने के लिए राष्ट्रीय स्तर की सख्त स्वास्थ्य नीति और एंटीबायोटिक प्रबंधन कार्यक्रम की जरूरत है। वहीं, केजीएमयू की कुलपति डॉ. सोनिया नित्यानन्द ने भी एएमआर पर जन-जागरूकता फैलाने की आवश्यकता पर जोर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed