फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   important news related to brain problems in child

अगर ठीक से नहीं बैठता बच्चा तो उसको हो सकती है गंभीर बीमारी

Mon, 15 Feb 2016 02:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 15 Feb 2016 02:58 PM IST
विज्ञापन
important news related to brain problems in child

बच्चा समय से बैठ न पाए, चलने के समय हिलता रहे तो ये भी मस्तिष्क की किसी बीमारी के कारण हो सकता है। ब्रेन के सेरीबलम पार्ट में ट्यूमर, संक्रमण या फिर अनुवांशिक कारणों से यह दिक्कत हो सकती है।

विज्ञापन


समय पर बीमारी की पहचान हो जाए तो इलाज से इस पर काबू पाया जा सकता है। केजीएमयू के बाल रोग विभाग द्वारा आयोजित पीडियाट्रिक न्यूरोकॉन-2016 में रविवार को यह जानकारी डॉ. नवीन ने दी।
विज्ञापन


साइंटिफिक कन्वेंशन सेंटर में आयोजित सीएमई में डॉ. नवीन ने बताया कि बच्चों की इस समस्या को एक्सटासिया कहा जाता है। समय पर यदि इस बीमारी का पता लग जाए तो इलाज संभव है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यही नहीं भविष्य में किसी अन्य बच्चों में इस बीमारी को होने से रोका जा सकता है। केजीएमयू की बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. चंद्रकांता ने बताया कि इस बीमारी का पता लगाने के लिए बच्चे की एमआरआई जांच कराई जाती है।

संक्रमण,विटामिन बी-12 या विटामिन ई की कमी से होती है दिक्कत

important news related to brain problems in child

संक्रमण, विटामिन बी-12 या फिर विटामिन ई की कमी से ये दिक्कत हो सकती है। मिर्गी की दवाओं के साइड इफेक्ट से भी दिक्कत हो सकती है।

दिल्ली से आईं डॉ. मोनिका जुनेजा ने बताया कि बच्चा उदास या रहे या हाइपर एक्टिव है तो कोई न कोई न्यूरोलॉजिकल समस्या जरूर होती है।

ऑटिज्म जहां बच्चों को एकाकी बनता हैं वहीं 5 से 8 फीसदी बच्चों में अटेंशन डेफिसिट हाइपरएक्टिव डिसआर्डर पाया जाता है।

ये विकार बचपन से शुरू होकर किशोरावस्था और फिर वयस्क जीवन में जाता है, जिससे स्कूल, व्यवसायिक, वित्तीय, पारिवारिक और सामाजिक पहलू भी प्रभावित होते हैं।

बच्चों को दौरे पड़ने के 40 कारण

important news related to brain problems in child

बच्चों को दौरे पड़ने के 40 से अधिक कारण हो सकते हैं। दिमाग का संक्रमण, मेनेंजाइटिस, इंसेफेलाइटिस, न्यूरोसिस्टीसरकोसिस, दिमाग में ट्यूमर, बच्चे को जन्म के दौरान दिमाग को ऑक्सीजन न मिलना, दिमाग में खून का थक्का जम जाना, दवाओं का रिएक्शन, अनुवांशिक कारणों से मिर्गी के दौरे पड़ सकते हैं।

इनमें न्यूरोसिस्टीसरकोसिस बीमारी के कारण मिर्गी के दौरे आम बात हैं। मल से दूषित पानी में उगाई गई सब्जियां खाने से, गंदे हाथों से खाना खाने से,सलाद और चाउमिन में पड़ी अधकच्ची सब्जियों से फीता कृति का अंडा पेट में पहुंच जाता है।

यह अंडा खून के साथ मस्तिष्क में पहुंचता है और वहां एक सिस्ट बना देता है। इसी सिस्ट के कारण मिर्गी के दौरे पड़ते हैं। दवाओं से इस सिस्ट को ठीक किया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed