फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   important news for lekhpal recruitment

कई जिलों में डीएम ने दबाए लेखपाल परीक्षा के रिजल्ट

Wed, 16 Dec 2015 12:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 16 Dec 2015 12:27 PM IST
विज्ञापन
important news for lekhpal recruitment

तमाम सख्ती के बावजूद कई जिलों के डीएम ने लेखपाल भर्ती के रिजल्ट रोक लिए। कई जगह से वसूली की भी शिकायतें आनी शुरू हो गईं। राजस्व परिषद के चेयरमैन अनिल कुमार गुप्ता ने ऐसे जिलाधिकारियों को चेतावनी दी है कि बुधवार तक रिजल्ट जारी नहीं हुए तो गुरुवार को उनके निलंबन की सिफारिश की जाएगी।

विज्ञापन


राजस्व लेखपाल भर्ती परीक्षा के नतीजे जिलाधिकारियों को 10 व 14 दिसंबर को सौंपे गए थे। उन्हें रिजल्ट तत्काल जिले की वेबसाइट पर अपलोड करने को कहा गया था। पर कई जिलाधिकारियों ने रिजल्ट जारी नहीं किए।
विज्ञापन


चेयरमैन गुप्त ने बताया कि शामली व खीरी से कई गंभीर शिकायतें आई थीं। अभ्यर्थी रिजल्ट अपलोड नहीं किए जाने की शिकायतें कर रहे थे। उन्होंने बताया कि सभी जिलाधिकारियों को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि वे तत्काल रिजल्ट जारी करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


देर रात गुप्ता ने अपने ट्विटर अकाउंट पर जिलों से रिजल्ट जारी करने में देरी पर कड़ी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने अफसरों को चेतावनी दी कि वे जो कर रहे हैं, वह ठीक नहीं है। वह इसकी शिकायत मुख्यमंत्री व मुख्य सचिव से करेंगे।

उन्होंने कहा कि जिलाधिकारियों को सस्पेंड और स्थानांतरण तो नहीं कर सकते। जो लोग सरकार को बदनाम कर रहे हैं, उनके निलंबन की सिफारिश मुख्यमंत्री से करेंगे। ऐसे अफसरों को प्रतिकूल प्रविष्टि दी जाएगी।

लखनऊ जिले का रिजल्ट वेबसाइट पर

important news for lekhpal recruitment
लखनऊ जिले में चकबंदी लेखपाल के 71 पदों पर भर्ती के लिए आयोजित हुई लिखित परीक्षा के परिणाम को मंगलवार दोपहर बाद वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया।

यह जानकारी देते हुए जिलाधिकारी ने बताया कि परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी uplko.nic.in पर क्लिक कर भर्ती परीक्षा के परिणाम को अपने अनुक्रमांक के आधार पर देख सकते हैं। लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों की मौखिक परीक्षा दस जनवरी के बाद आयोजित होगी।

लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को साक्षात्कार परीक्षा का बुलावा पत्र इसी सप्ताह से जारी किया जाना शुरू होगा। जिलाधिकारी ने बताया कि सभी चयनित अभ्यर्थियों के दर्ज पते पर मौखिक साक्षात्कार परीक्षा तिथि को उचित समय तक पहुंचाने के लिए विशेषतौर पर निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed