फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   important news about kanpur metro

कानपुर में बहुत जल्द शुरू होगा मेट्रो का काम, यहां जानें

Sun, 11 Oct 2015 02:17 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कानपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, कानपुर Updated Sun, 11 Oct 2015 02:17 PM IST
विज्ञापन
important news about kanpur metro

मुख्य सचिव आलोक रंजन ने कानपुर मेट्रो का काम जनवरी 2016 से शुरू कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि सबसे पहले कानपुर मेट्रो के निर्माण एवं संचालन के लिए कानपुर मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (केपीएमआरसी) का गठन हो।

विज्ञापन


कानपुर मेट्रो में 33 किलोमीटर के दो कॉरिडोर बनेंगे। मुख्य सचिव शनिवार को कार्यालय कक्ष में कानपुर मेट्रो परियोजना के प्रजंटेशन पर बोल रहे थे।

उन्होंने कानपुर विकास प्राधिकरण एवं हाउसिंग बोर्ड सहित अन्य संस्थाओं को भी आवश्यक राशि उपलब्ध कराने के लिए प्रस्ताव प्रस्तुत करने को कहा। मेट्रो इस प्रकार से प्लान की जाए, ताकि आगामी 50 वर्ष तक बिना असुविधा के कानपुर शहर में यातायात की बेहतर सुविधा मिले।
विज्ञापन


राइट्स लिमिटेड के समूह महाप्रबंधक पीयूष कंसल ने कानपुर मेट्रो परियोजना की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट का प्रस्तुतीकरण करते हुए कहा कि परियोजना रिपोर्ट कानपुर विकास प्राधिकरण एवं एलएमआरसी के सहयोग से तैयार हुई है। इसमें लगभग 13 हजार 400 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कानपुर मेट्रो परियोजना में प्रथम कॉरिडोर में 15 किलोमीटर उपरिगामी मार्ग में 14 मेट्रो स्टेशन और नौ किलोमीटर भूमिगत मार्ग में आठ स्टेशन होंगे। द्वितीय कॉरिडोर में 4.50 किलोमीटर में पांच उपरिगामी मेट्रो स्टेशन और 4.50 किलोमीटर भूमिगत में चार मेट्रो स्टेशन प्रस्तावित हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed