फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Implement strictly Saturday-Sunday weekly detention: Chief Minister Yogi

सख्ती से लागू करें शनिवार-रविवार की साप्ताहिक बंदी : मुख्यमंत्री योगी

Sat, 29 Aug 2020 02:57 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Sat, 29 Aug 2020 02:57 PM IST
सार

प्रदेश में अब तक कोविड-19 के 50.80 लाख टेस्ट, सीएम ने जताया संतोष, टेस्टिंग के साथ ही सर्विलांस, कॉन्टेक्ट ट्रेसिंग व डोर-टू-डोर सर्वे तेजी से चलाएं

विज्ञापन
Implement strictly Saturday-Sunday weekly detention: Chief Minister Yogi
सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अब तक कोविड-19 के 50.80 लाख से अधिक टेस्ट किए जाने पर संतोष व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण की चेन तोड़ने में टेस्टिंग के साथ ही सर्विलांस, कॉन्टेक्ट ट्रेसिंग व डोर-टू-डोर सर्वे की भी महत्वपूर्ण भूमिका है। इन कार्यों को भी पूरी तेजी से संचालित किया जाए।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री बृहस्पतिवार को अपने आवास पर उच्चस्तरीय बैठक में अनलॉक व्यवस्था की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने कोविड चिकित्सालयों की व्यवस्थाओं को चुस्त-दुरुस्त बनाए रखने के निर्देश दिए। सीएम ने कहा कि कोविड अस्पतालों में वेंटीलेटर सहित सभी मेडिकल उपकरण क्रियाशील रहने चाहिएं। ऑक्सीजन का 48 घंटे का बैकअप भी अनिवार्य रूप से उपलब्ध रहना चाहिए।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कोविड मरीजों में एचएफएनसी (हाई फ्लो नेजल कैन्युला) का अच्छा रिस्पॉन्स देखने में आया है। इस उपचार विधि को भी क्रियाशील रखा जाए। उन्होंने लखनऊ, कानपुर नगर, गोरखपुर तथा शाहजहांपुर में विशेष सतर्कता बरतने को कहा। उन्होंने इन जिलों की चिकित्सा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के निर्देश दिए हैं। बैठक में चिकित्सा शिक्षा मंत्री सुरेश खन्ना, मुख्य सचिव आरके तिवारी व वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो दिन चलेगा स्वच्छता, सैनिटाइजेशन व फॉगिंग
सीएम ने कहा कि प्रदेश के सभी बाजारों की साप्ताहिक बंदी शनिवार व रविवार को ही रहेगी। प्रत्येक शनिवार व रविवार को स्वच्छता, सैनिटाइजेशन एवं फॉगिंग का विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इन कार्यों से जहां कोरोना की चेन को तोड़ने में मदद मिल रही है, वहीं संचारी रोगों पर भी प्रभावी नियंत्रण स्थापित हो रहा है। उन्होंने जिलाधिकारियों को बाजारों की साप्ताहिक बंदी सख्ती से लागू कराने के निर्देश दिए हैं।


किसानों को खाद की उपलब्धता कराएं
सीएम ने कहा कि शासन ने बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए सभी प्रकार की मदद की व्यवस्था की है। उन्होंने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत कार्यों को प्रभावी ढंग से संचालित करने के निर्देश दिए। प्रभावित लोगों को मकान के क्षतिग्रस्त होने पर मुआवजा अविलंब दिया जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि किसानों को खाद की उपलब्धता में कोई असुविधा न होने पाए। इसके लिए खाद की कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ  सख्त कार्रवाई के साथ-साथ खाद की सुगम आपूर्ति के लिए सभी प्रबंध किए जाएं।
प्रदेश में अब तक कोविड-19 के 50.80 लाख टेस्ट, सीएम ने जताया संतोष, टेस्टिंग के साथ ही सर्विलांस, कॉन्टेक्ट ट्रेसिंग व डोर-टू-डोर सर्वे तेजी से चलाएं
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed