{"_id":"5f47c58b8ebc3e411324ba53","slug":"implement-strictly-saturday-sunday-weekly-detention-chief-minister-yogi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सख्ती से लागू करें शनिवार-रविवार की साप्ताहिक बंदी : मुख्यमंत्री योगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सख्ती से लागू करें शनिवार-रविवार की साप्ताहिक बंदी : मुख्यमंत्री योगी
Sat, 29 Aug 2020 02:57 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Sat, 29 Aug 2020 02:57 PM IST
सार
प्रदेश में अब तक कोविड-19 के 50.80 लाख टेस्ट, सीएम ने जताया संतोष, टेस्टिंग के साथ ही सर्विलांस, कॉन्टेक्ट ट्रेसिंग व डोर-टू-डोर सर्वे तेजी से चलाएं
विज्ञापन
सीएम योगी आदित्यनाथ
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अब तक कोविड-19 के 50.80 लाख से अधिक टेस्ट किए जाने पर संतोष व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण की चेन तोड़ने में टेस्टिंग के साथ ही सर्विलांस, कॉन्टेक्ट ट्रेसिंग व डोर-टू-डोर सर्वे की भी महत्वपूर्ण भूमिका है। इन कार्यों को भी पूरी तेजी से संचालित किया जाए।
मुख्यमंत्री बृहस्पतिवार को अपने आवास पर उच्चस्तरीय बैठक में अनलॉक व्यवस्था की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने कोविड चिकित्सालयों की व्यवस्थाओं को चुस्त-दुरुस्त बनाए रखने के निर्देश दिए। सीएम ने कहा कि कोविड अस्पतालों में वेंटीलेटर सहित सभी मेडिकल उपकरण क्रियाशील रहने चाहिएं। ऑक्सीजन का 48 घंटे का बैकअप भी अनिवार्य रूप से उपलब्ध रहना चाहिए।
उन्होंने कहा कि कोविड मरीजों में एचएफएनसी (हाई फ्लो नेजल कैन्युला) का अच्छा रिस्पॉन्स देखने में आया है। इस उपचार विधि को भी क्रियाशील रखा जाए। उन्होंने लखनऊ, कानपुर नगर, गोरखपुर तथा शाहजहांपुर में विशेष सतर्कता बरतने को कहा। उन्होंने इन जिलों की चिकित्सा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के निर्देश दिए हैं। बैठक में चिकित्सा शिक्षा मंत्री सुरेश खन्ना, मुख्य सचिव आरके तिवारी व वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
दो दिन चलेगा स्वच्छता, सैनिटाइजेशन व फॉगिंग
सीएम ने कहा कि प्रदेश के सभी बाजारों की साप्ताहिक बंदी शनिवार व रविवार को ही रहेगी। प्रत्येक शनिवार व रविवार को स्वच्छता, सैनिटाइजेशन एवं फॉगिंग का विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इन कार्यों से जहां कोरोना की चेन को तोड़ने में मदद मिल रही है, वहीं संचारी रोगों पर भी प्रभावी नियंत्रण स्थापित हो रहा है। उन्होंने जिलाधिकारियों को बाजारों की साप्ताहिक बंदी सख्ती से लागू कराने के निर्देश दिए हैं।
किसानों को खाद की उपलब्धता कराएं
सीएम ने कहा कि शासन ने बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए सभी प्रकार की मदद की व्यवस्था की है। उन्होंने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत कार्यों को प्रभावी ढंग से संचालित करने के निर्देश दिए। प्रभावित लोगों को मकान के क्षतिग्रस्त होने पर मुआवजा अविलंब दिया जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि किसानों को खाद की उपलब्धता में कोई असुविधा न होने पाए। इसके लिए खाद की कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के साथ-साथ खाद की सुगम आपूर्ति के लिए सभी प्रबंध किए जाएं।