फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Impact of Governor's strict stance: Non-vegetarian food to be removed from KGMU's 18 hostel messes.

Lucknow News: राज्यपाल की सख्ती का असर, केजीएमयू के 18 हॉस्टलों की मेस से हटेगा नॉनवेज

Wed, 15 Jul 2026 01:05 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jul 2026 01:05 AM IST
विज्ञापन
Impact of Governor's strict stance: Non-vegetarian food to be removed from KGMU's 18 hostel messes.
केजीएमयू
लखनऊ। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल की सख्ती के बाद केजीएमयू ने अपने सभी 18 हॉस्टलों की मेस में मांसाहारी भोजन बनाने और परोसने पर रोक लगाने का फैसला किया है। यह निर्णय राज्यपाल की ओर से भोजन की गुणवत्ता और स्वच्छता को लेकर जताई गई गंभीर चिंता के बाद लिया गया है।
विज्ञापन


केजीएमयू के प्रवक्ता प्रो. केके सिंह ने बताया कि सभी हॉस्टल मेस को मौखिक रूप से मांसाहारी भोजन न बनाने के निर्देश दिए गए हैं। इसके स्थान पर छात्रों को पनीर सहित अन्य शाकाहारी प्रोटीनयुक्त विकल्प उपलब्ध कराए जाएंगे। विश्वविद्यालय में बड़ी संख्या में शाकाहारी छात्र हैं। एक ही रसोई और बर्तनों में शाकाहारी एवं मांसाहारी भोजन बनने पर लगातार आपत्तियां मिल रही थीं। इन्हीं पहलुओं को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है। विश्वविद्यालय का उद्देश्य सभी छात्रों को बेहतर गुणवत्ता वाला, स्वच्छ और संतुलित भोजन उपलब्ध कराना है।
विज्ञापन


निरीक्षण में सामने आई थीं गंभीर खामियां

बीते सोमवार को हुए 22वें दीक्षांत समारोह में राज्यपाल ने बताया था कि निरीक्षण टीम ने परिसर के करीब 90 भवनों का निरीक्षण किया। जांच के दौरान तीन हॉस्टल मेस में मांसाहारी भोजन बनता मिला। दो मेस में खराब मसालों का इस्तेमाल पाया गया। इसे गंभीर लापरवाही मानते हुए उन्होंने तत्काल सुधार के निर्देश दिए। साथ ही सभी 18 हॉस्टलों में अच्छी गुणवत्ता का पनीर उपलब्ध कराने और कपड़े धोने की मशीनें लगाने के भी निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed