फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Impact Iran Israel war dates apples kiwi become expensive prices expected increase

UP: ईरान-इजराइल युद्ध का असर, महंगा हुआ खजूर, सेब और कीवी....और बढ़ सकती हैं कीमतें

Mon, 16 Jun 2025 07:28 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Mon, 16 Jun 2025 07:28 PM IST
सार

ईरान-इस्राइल युद्ध का असर लखनऊ की मंडियों में दिखने लगा है। ईरानी कीमिया खजूर, सेब और कीवी के दाम तेजी से बढ़ रहे हैं। थोक व्यापारी बताते हैं कि स्टॉक सीमित है और अगर युद्ध लंबा चला, तो दाम और बढ़ सकते हैं। पढ़ें एक रिपोर्ट:

विज्ञापन
Impact Iran Israel war dates apples kiwi become expensive prices expected  increase
खजूर, कीवी और सेब। - फोटो : amar ujala

विस्तार

ईरान-इस्राइल में चल रहा युद्ध यदि लंबा चला तो इसका प्रभाव वहां से आने वाले खजूर, सेब और कीवी पर पड़ सकता है। पिछले डेढ़ माह में इनकी कीमतें वैसे भी बढ़ चुकी हैं। अब दाम आसमान छू सकते हैं। ये कहना है कि इस कारोबार से जुड़े शहर के व्यापारियों का।

विज्ञापन


सीतापुर रोड स्थित नवीन कृषि मंडी में खजूर के थोक व्यापारी संदीप गुप्ता ने बताया कि ईरान से काफी मात्रा में खजूर देश में आता है। ईरान के कीमिया खजूर की लखनऊ समेत प्रदेश के लगभग सभी शहरों में सबसे ज्यादा डिमांड है। ईरान में इस वर्ष कीमिया खजूर की पैदावार बहुत अच्छी नहीं हुई। इसके चलते इसकी आवक घटी है। मांग ज्यादा और आपूर्ति कम होने से इसके भाव पहले से बढ़े हुए हैं। डेढ़ महीने पहले छह किलो कीमिया खजूर की पेटी के दाम 1200 रुपये थे, जो अब बढ़ कर 1600 रुपये हो गए हैं। 500 ग्राम के प्लास्टिक डिब्बे में पैक कीमिया खजूर का दाम भी 140 रुपये से बढ़ कर 200 रुपये प्रति डिब्बा हो गया है। इसके आयात का मुख्य सीजन अक्तूबर से अप्रैल तक रहता है। वर्तमान में मुंबई समेत अन्य कई स्थानों पर स्टोर में रखे ईरान के खजूर ही बाजार में आ रहे हैं। युद्ध लंबा चला तो दाम और बढ़ सकते हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़े- UP News: भाजपा पर बरसे अखिलेश यादव, सरकार पर झूठ बोलने के लगाए गंभीर आरोप
विज्ञापन
विज्ञापन


लखनऊ फल-सब्जी विक्रेता संघ के अध्यक्ष आशीष कंधारी ने बताया कि ईरान से सेब और कीवी दोनों ही फल आते हैं। ईरान से आयात का इसका सीजन करीब एक महीने पहले समाप्त हो चुका है। ईरान के सेब और कीवी में शुगर लेवल अन्य देशों से आने वाले सेब और कीवी से अधिक होता है। जिसकी वजह से यह जल्दी पक जाता है। खराब होने का खतरा भी अधिक रहता है। एक महीने पहले तक यह मार्केट में आ रहा था। तब यह 100 रुपये प्रति किलो तक बिका। अब यह मार्केट में नहीं है। अन्य कई देशों के सेब मार्केट आ रहे हैं, लेकिन वह भी कम मात्रा में। जिसकी वजह से अच्छे सेब के दाम 200 रुपये प्रति किलो तक थोक में पहुंच गए हैं। कीवी के दाम में भी 25 फीसदी तक इजाफा हुआ है। जब तक ईरान का सेब व कीवी मार्केट में रहता है, भाव नियंत्रित रहते हैं।

ये भी पढ़े- UP: शिवबाबा धाम पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ, 1184 करोड़ की परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण-शिलान्यास

व्यापारियों का मानना है कि कुछ स्थानों पर कोल्ड स्टोरों में ईरान का सेब और कीमिया रखा हो सकता है। युद्ध लंबा चला तो ईरान से उसके आने की संभावना न के बराबर होगी। ऐसे में इसके दाम बढ़ेंगे। व्यापारियों ने बताया कि इन फलों के बढ़े भाव का असर बिक्री पर भी पड़ा है। सभी की बिक्री घट कर करीब चालीस फीसदी रह गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed