पढ़ाई लिखाई में फिसड्डी, सिर पर प्रमुखी का ताज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्लॉक प्रमुखी का ताज पहनने वाले राजधानी के आठ ब्लॉक प्रमुखों में से अधिकतर पढ़ाई लिखाई में फिसड्डी हैं। इससे पहले ग्राम प्रधान व जिला पंचायत सदस्य के चुनाव में पढ़े लिखे प्रत्याशियों को वरीयता देने से गांवों के जागरूक मतदाताओं की पीठ थपथपाई गई थी।
रविवार को जिले के आठ ब्लॉक प्रमुखों में से मलिहाबाद में विजई सपा समर्थित खुदादाद खान ही एक मात्र ऐसे हैं जिन्होंने स्नातक तक पढ़ाई की है। इसके इतर दो ब्लॉक प्रमुख 12वीं तक, तीन प्रमुख 8वीं तक और दो सिर्फ प्राइमरी तक ही शिक्षा प्राप्त कर सके हैं।
नामांकन के दौरान प्रत्याशियों द्वारा दाखिल हलफनाने के आधार पर जब नवनिर्वाचित ब्लॉक प्रमुखों की शैक्षिक योग्यता देखी गई तो पता चला कि जीतने वालों में से सिर्फ मलिहाबाद के खुदादाद खान ही स्नातक तक शिक्षित हैं।
चिनहट व माल से निर्वाचित प्रमुख रंजीत यादव व राजकुमारी ने 12वीं तक पढ़े होने की बात स्वीकारी है जबकि बीकेटी, गोसाईंगंज व सरोजनीनगर से प्रमुख चुने गए मोहित सिंह, नरेंद्र कुमार और निशा यादव ने सिर्फ 8वीं तक पढ़ाई की है।
काकोरी और मोहनलालगंज में प्रमुख चुनी गई राजबाला व विजय लक्ष्मी तो प्राथमिक स्तर तक ही शिक्षित हैं। ऐसे में इन्हें क्षेत्र पंचायत प्रमुख के रूप में सरकारी योजनाओं को समझने और उन्हें क्रियान्वित कराने के लिए दूसरों की मदद लेनी पड़ेगी।
चुनाव जीतकर पहुंचे चंद्रिका देवी
जिले में आठ सीटों के लिए हुए चुनाव के बाद पहली बार ब्लॉक प्रमुखी में महिला व पुरुष की संख्या बराबर है। चार ब्लॉक में जहां पुरुष प्रत्याशियों ने बाजी मारी तो चार में ही महिला प्रत्याशियों के सिर ताज सजा।
चिनहट, बीकेटी, गोसाईंगंज व मलिहाबाद में पुरुष प्रत्याशी प्रमुख बने तो माल, काकोरी, मोहनलालगंज व सरोजनीनगर में महिला प्रत्याशियों ने बाजी मारी।
बीकेटी से जीते मोहित सिंह ने अपने समर्थकों सहित सबसे पहले गांव कठवारा पहुंच कर मां चंद्रिका देवी मंदिर में पूजा अर्चना कर आशीर्वाद लिया।
उन्होंने कहा, चुनाव में मेरा विरोध करने वाले सदस्यों के साथ किसी भी तरह का मनमुटाव व वैमनस्यता नहीं दिखेगी। क्षेत्र पंचायत स्तर पर संचालित योजनाओं को सबकी सहमति से चलाने का उनका पूरा प्रयास रहेगा।