फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Illigal trade of gold in Lucknow.

पुराने नोट खपाने के लिए 430 किलो सोने का अवैध कारोबार

Sat, 24 Dec 2016 10:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 24 Dec 2016 10:31 AM IST
विज्ञापन
Illigal trade of gold in Lucknow.
demo pic

डायरेक्टरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलीजेंस (डीआरआई) की लखनऊ टीम ने नोएडा में बड़ी कार्रवाई करते हुए 430 किलो सोना यानी करीब 140 करोड़ रुपये के सोने के अवैध कारोबार का खुलासा किया है। इस सोने को नोटबंदी के बाद 500 व 1000 रुपये के नोटों को खपाने में किया गया।

विज्ञापन


टीम ने नोएडा स्पेशल इकोनॉमिक जोन (एसईजेड) स्थित श्रीलाल महल लिमिटेड कंपनी के दिल्ली व नोएडा के ठिकानों पर एक साथ छापे मारे। कंपनी डायमंड व सोने का व्यापार करती है।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार और शुक्रवार को छानबीन के दौरान अब तक 15 किलो सोने के आभूषण, 80 किलो चांदी की छड़ों के साथ 2.6 करोड़ की नकदी सीज की गई। डीआरआई को 12 लाख रुपये के नए नोट भी मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रारंभिक जांच के मुताबिक, कंपनी ने अपनी एक सहयोगी फर्म को आरटीजीएस के जरिये भारी मात्रा में रकम ट्रांसफर की थी। इस रकम का उपयोग भारत सरकार के उपक्रम एमएमटीसी लिमिटेड से भी सोना खरीदने में किया गया। इसके बाद बिना सीमा शुल्क चुकाए एमएमटीसी से खरीदे गए सोने का उपयोग पुराने नोट ठिकाने लगाने में किया गया। डीआरआई अभी इस मामले की विस्तृत जांच कर रही है।

पुराने नोट खपाने के लिए सारे नियम ताक पर

Illigal trade of gold in Lucknow.
demo pic

डीआरआई के अधिकारियों का कहना है कि नोएडा एसईजेड के नियमों के अनुसार विदेश से मंगाए गए सोने की ज्वेलरी बनाकर उसे निर्यात करना होता है। ऐसे सोने पर सीमा शुल्क नहीं देना पड़ता है।

श्रीलाल महल लिमिटेड कंपनी ने विदेश से मंगाए गए सोने को नियमों को ताक पर रखकर घरेलू बाजार में बेच दिया। यह सीधे तौर पर टैक्स चोरी का मामला था। डीआरआई की टीम कंपनी से जुड़े पांच लोगों से अभी भी पूछताछ कर रही है।

छापेमारी के बाद अस्पताल में भर्ती हो गए निदेशक
डीआरआई की छापेमारी के बाद कंपनी के अधिकांश निदेशक गिरफ्तारी और पूछताछ से बचने के लिए अस्पताल में भर्ती हो गए।

डीआरआई ने कहा कि इस अवैध कारोबार के मामले में निदेशकों से पूछताछ हो सकती है। श्रीलाल महल लिमिटेड कंपनी बासमती चावल के कारोबार में भी है जोकि एक बड़ा ब्रांड है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed