फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Illigal construction on road

Lucknow News: बिना अनुमति फिर खोद डाली एक करोड़ की सड़क, बिजली विभाग के ओडियन सिनेमा के सामने वाली सड़क खोदने से पानी की लाइन टूटी, जाम भी लग रहा

Sun, 02 Apr 2023 02:36 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 02 Apr 2023 02:36 AM IST
विज्ञापन
Illigal construction on road
लखनऊ। बिजली विभाग ने एक बार फिर नगर निगम से बिना अनुमति लिए ही सड़क खोद डाली। लालबाग क्षेत्र में ओडियन सिनेमा के सामने वाली यह सड़क महीना भर पहले ही करीब एक करोड़ रुपये की लागत से बनाई गई थी। अवैध रोड कटिंग से पानी की लाइन टूट गई और जाम भी लग रहा था।
विज्ञापन

इस मनमानी पर जब नगर निगम की टीम ने आपत्ति जताई तो बिजली विभाग के कर्मचारियों ने अभद्रता की। अवैध रोड कटिंग और अभद्रता को लेकर एफआईआर दर्ज कराने के लिए नगर निगम ने दो इंजीनियरों के खिलाफ कैसरबाग कोतवाली में तहरीर दी है।
विज्ञापन




नगर निगम के इंजीनियर किशोरी लाल ने तहरीर में बताया कि शनिवार सुबह निरीक्षण में पाया कि कैंट रोड पर ओडियन सिनेमा के पास बनी नई सड़क बिजली विभाग के कर्मचारी बिना अनुमति लिए खोद रहे हैं। करीब 24 मीटर सड़क खोदने से पानी की लाइन टूट गई। खोदाई से सड़क पर जाम भी लग रहा था। इसमें फंसकर इलाके में रहने वाले सूचना आयोग के न्यायाधीश सुभाष सिंह की भी गाड़ी नहीं निकल पाई। अवैध रोड कटिंग को लेकर आपत्ति जताने पर विधानसभा बिजली उपकेंद्र के अवर अभियंता रोशन पटेल व आनंद यादव ने धमकाने के साथ अभद्रता की।
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर निगम की ओर से दी गई तहरीर की पुलिस ने रिसीविंग दी है। हालांकि, हैरानी की बात यह है कि थानेदार रामेंद्र तिवारी को मामले की जानकारी ही नहीं है। उनका कहना है कि इस तरह की घटना से संबंधित कोई तहरीर मिली ही नहीं है। अगर मिलेगी तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

उधर, जलकल के महाप्रबंधक रामकैलाश ने बताया कि अवैध रोड कटिंग से पानी की कनेक्शन लाइनें कट गई थीं। इससे कई घरों में पानी का संकट हो गया था। टीम भेजकर समस्या को ठीक कराया गया। रोशन पटेल का कहना है कि शुक्रवार रात मछली मोहान समेत बड़े हिस्से की बिजली बंद हो गई थी। इसकी सूचना देने के लिए जोनल अधिकारी को कॉल की गई, पर बात नहीं हो सकी। रात में ही बिजली चालू करना जरूरी था। इस कारण रात में काम शुरू कराने के बाद शनिवार सुबह 10 बजे रोड कटिंग की अनुमति के लिए पत्र दिया था।




इंदिरानगर में भी की थी मनमानी

दस दिन पहले इंदिरानगर में भी केबल डालने के लिए बिजली विभाग ने अवैध रोड कटिंग की थी। इससे पानी की लाइन टूटने से करीब तीन लाख की आबादी को दो दिन तक संकट झेलना पड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed