फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Illegal operators put the brakes on Roadways' speed

Lucknow News: रोडवेज की रफ्तार पर डग्गामारों का ब्रेक

Fri, 09 Oct 2026 03:04 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 09 Oct 2026 03:04 AM IST
विज्ञापन
Illegal operators put the brakes on Roadways' speed
लखनऊ। डग्गामार वाहनों और अवैध टैक्सियों के चलते रोडवेज बसों को पर्याप्त यात्री नहीं मिल रहे हैं। लखनऊ परिक्षेत्र में 930 बसें संचालित हैं, जिनमें 40.57 फीसदी बसों का लोड फैक्टर 50 प्रतिशत से भी कम है। यह तथ्य रोडवेज के प्रबंध निदेशक पीएन सिंह की समीक्षा बैठक में सामने आया।
विज्ञापन

समीक्षा रिपोर्ट में यात्रियों की कम संख्या के लिए डग्गामार वाहनों और अवैध टैक्सियों के समानांतर संचालन को प्रमुख वजह बताया गया। ये वाहन शहीद पथ, चिनहट, कमता, अवध चौराहा, अहिमामऊ, कैसरबाग, मड़ियांव, तेलीबाग, पीजीआई, पाॅलीटेक्निक और इंजीनियरिंग कॉलेज पुल समेत कई स्थानों से सवारियां उठा रहे हैं।
विज्ञापन

आगरा की हालत बदहाल, देवीपाटन बेहतर
रिपोर्ट के अनुसार, आगरा परिक्षेत्र में 68.42 फीसदी बसों का लोड फैक्टर 50 प्रतिशत से कम है। अयोध्या में 67.22% बसें यात्रियों के संकट से जूझ रहीं हैं। वहीं, देवीपाटन परिक्षेत्र में 33.64 फीसदी बसें 50 प्रतिशत से कम लोड फैक्टर के साथ चल रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


13 को कर्मचारी चलाएंगे अभियान
यूपी रोडवेज इम्प्लाइज यूनियन के प्रदेश संयोजक जसवंत सिंह ने बताया कि डग्गामार वाहनों के खिलाफ 13 अक्तूबर को जनजागरण और विरोध अभियान चलाया जाएगा। संगठन के अनुसार इससे निगम की आय और संविदा चालकों-परिचालकों का वेतन प्रभावित हो रहा है। अभियान अवध बस स्टेशन, पॉलीटेक्निक चौराहा, नहरिया चौराहा, टेढ़ी पुलिया आलमबाग, अहिमामऊ, मड़ियांव और रायबरेली में सिविल लाइंस चौराहे पर चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed