{"_id":"601582c90c86be88c9a1f482d9ae50e6","slug":"illegal-mining-in-eldeco","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध खनन किया, फिर अमेरिका की सैर पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध खनन किया, फिर अमेरिका की सैर पर
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sun, 15 Jun 2014 12:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एल्डिको उद्यान-2 की झील के सुंदरीकरण की परियोजना को भ्रष्टाचार का घुन लग गया है। पहले तो टेंडर की बंदरबांट में यह काम कई महीने रुका रहा।
विज्ञापन
काम शुरू किया गया तो मिट्टी के काले धंधे में अधिकारियों के हाथ रंग गए। छह फुट तक मिट्टी की अवैध खोदाई कर दी गई। जिला प्रशासन ने एलडीए को 36 लाख का नोटिस भेजा।
विज्ञापन
जिसका कोई भी जवाब नहीं दिया गया। अब काम रुका हुआ है। यहां ठेकेदार ने अधिशासी अभियंता की शह पर मिट्टी की अवैध खोदाई तो कराई ही साथ में ठेके के बिलों के पेमेंट पर भी वह मौज कर रहा है।
विज्ञापन
प्राधिकरण के मुख्य अभियंता तक को नहीं पता कि ठेकेदार को आखिरकार इस परियोजना को लेकर कितना पेमेंट किया गया है।
दूसरी ओर योजना से संबंधित अधिशासी अभियंता इन दिनों अवकाश लेकर अमेरिका की सैर कर रहे हैं। रायबरेली रोड स्थित एल्डिको उद्यान-2 कॉलोनी की झील के सुंदरीकरण शुरू होने की नौबत नहीं आ रही है।
मगर 10 महीना बीतने के बावजूद काम शुरू होने का नाम ही नहीं ले रहा है।
शासन से स्वीकृत कराई छुट्टी
आरोपी अधिशासी अभियंता संजीव सिन्हा इन दिनों अमेरिका की सैर पर हैं। उन्होंने शासन स्तर पर अपनी छुट्टी स्वीकृत कराई है कि, वे अमेरिका जा रहे हैं।
दूसरी ओर प्राधिकरण के अधिकारी आरोपी अभियंता के न होने की वजह से 36 लाख रुपये के घोटाले की जांच नहीं कर पा रहे हैं।
एलडीए के अधिकारी इस संबंध में कोई भी जवाब देने की स्थिति में नहीं हैं। ऐसे में ये पूरा मामला ठंडे बस्ते में ही जाता दिख रहा है।