{"_id":"6748d068b016a6a75d04e943","slug":"illegal-mining-caught-in-mohanlalganj-fir-lucknow-news-c-13-1-lko1103-972183-2024-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: मोहनलालगंज में पकड़ा गया अवैध खनन, एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: मोहनलालगंज में पकड़ा गया अवैध खनन, एफआईआर
विज्ञापन
लखनऊ। मोहनलालगंज तहसील क्षेत्र में अवैध खनन की शिकायत मिलने पर एसडीएम व खनन अधिकारी की टीम ने जांच की। मामला सही मिलने पर खनन अधिकारी ने एफआईआर दर्ज कराई है।
एफआईआर के मुताबिक ग्राम कुढ़ा में मिट्टी के अवैध खनन की शिकायत बुधवार को सोशल मीडिया के माध्यम से मिली। टीम जांच करने पहुंची। जांच में पाया गया कि कुढ़ा गांव में कुल 5000 घन मीटर साधारण मिट्टी खनन की अनुज्ञा मेसर्स श्री श्याम इंटरप्राइजेज के पक्ष में स्वीकृत है। संबंधित की ओर से स्वीकृत मात्रा 5000 घनमीटर के सापेक्ष 3841.3 ही साधारण मिट्टी खनन किया गया है, जो मानक के अनुरूप है। जांच में पाया गया कि इस खनन अनुमति से अलग ग्राम कुढ़ा में ही नन्हेराम व छेदालाल के नाम पर दर्ज जमीन पर खनन हो रहा है। मौके पर खनन बंद पाया गया। पूछताछ में लोगों ने बताया कि मिट्टी खनन का काम मनोज यादव नाम के व्यक्ति की ओर से ईंट-भट्टे परमीशन के नाम पर किया गया है। हालांकि, उक्त खनन के संबंध में कोई कागज नहीं दिखाया जा सका। जांच में खनन अवैध मिलने पर उप्र उपखनिज परिहार नियमावली 2021 के तहत एफआईआर दर्ज कराई गई है।