{"_id":"e88559ef2e93d3ad984d47523e4e2c2d","slug":"illegal-factory-worked-at-vip-area","type":"story","status":"publish","title_hn":"वीवीआईपी इलाके में चल रही थी अवैध गुटका फैक्ट्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वीवीआईपी इलाके में चल रही थी अवैध गुटका फैक्ट्री
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
Updated Wed, 31 Jul 2013 12:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सदर में एक खाली कोठी में अवैध पान मसाला तैयार कर उसे बाजार में खपाने वाले बड़े धंधेबाज का भंडाफोड़ हुआ है।
विज्ञापन
यह इलाका सुरक्षा की दृष्टि से अति महफूज माना जाता है।
एसीएम प्रथम विनोद कुमार के निर्देश पर पुलिस, वाणिज्य कर व खाद्य सुरक्षा व औषधि प्राधिकरण की संयुक्त टीम ने सोमवार दोपहर छापा मारा।
इस कार्रवाई में सड़ी गली सामग्री से पान मसाला तैयार कर उसे प्रचलित ब्रांड के रैपर में भरकर सप्लाई करने के खेल को पकड़ा।
इस दौरान जांच टीम ने पान मसाला बनाने में इस्तेमाल होने वाली तैयार व कच्ची सामग्री का बड़ा जखीरा भी बरामद किया है।
जब्त सामग्री की बाजार कीमत 25 लाख रुपया आंकी गई। पुलिस ने मौके से पान मसाला बनाने वाले स्थान से एक सुरक्षा गार्ड व तीन मजदूरों को पकड़ा।
पूछतांछ में इन लोगों ने बताया कि यह अवैध कारोबार अमर यादव नाम का एक ठेकेदार संचालित कर रहा था। पुलिस मामला दर्ज कर आरोपियों की धरपकड़ में जुट गई है।
दूसरी तरफ मौके पर पहुंची एफएसडीए टीम ने बरामद पान मसाले के दो अलग-अलग नमूने सीलबंद कर प्रयोगशाला जांच को भी भेजे हैं।
एसीएम प्रथम विनोद कुमार को एक गोपनीय शिकायत में कैंट के वीवीआईपी आवासीय इलाके में संचालित इस अवैध पान मसाला बनाने के धंधे के बारे में जानकारी मिली थी।
मामले की गंभीरता को देखते हुए उन्होंने बिना ज्यादा विलंब किए दोपहर बाद ही सीओ कैंट, एफएसडीए व वाणिज्य कर विभाग की संयुक्त टीम के साथ कोठी नंबर 213 में छापा मारा।
विज्ञापन
कार्रवाई की जानकारी मिलते ही वहां हड़कंप मच गया। मौके पर मौजूद गार्ड विशाल कुमार व तीन मजदूरों नत्थू लाल, मनोज और मंगली को पुलिस ने धर दबोचा।
मौके से सात बोरा अलग-अलग ब्रांड के पाउच में तैयार पान मसाला व पचास किलोग्राम पान मसाला तैयार करने की कच्ची सामग्री के साथ पैकेजिंग से जुड़े कुछ उपकरण व छोटी मशीन भी बरामद हुई।
विज्ञापन
इसकी बाजार कीमत 25 लाख बतायी जा रही है। एसीएम प्रथम के निर्देश पर पुलिस ने मौके से पकड़े चारों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की।