फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Illegal drug and lens trade exposed in KGMU's ophthalmology department

Lucknow News: केजीएमयू के नेत्र रोग विभाग में दवाओं-लेंस के अवैध धंधे का पर्दाफाश

Wed, 06 May 2026 02:43 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 06 May 2026 02:43 AM IST
विज्ञापन
Illegal drug and lens trade exposed in KGMU's ophthalmology department
केजीएमयू।
लखनऊ। केजीएमयू के नेत्र रोग विभाग में डॉक्टरों और निजी वेंडरों के बीच कमीशन के खेल का पर्दाफाश हुआ है। यह पर्दाफाश केजीएमयू की जांच रिपोर्ट से हुआ है। रिपोर्ट के मुताबिक, विभाग के कुछ डॉक्टर निजी सहायकों के जरिये मरीजों को बाहर से महंगी दवाएं और लेंस खरीदने के लिए मजबूर कर रहे थे।
विज्ञापन


यह मामला तब प्रकाश में आया, जब गोरखपुर के एक मरीज ने मुख्यमंत्री पोर्टल और डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक से शिकायत की। आरोप था कि ओपीडी में बैठे एक बाहरी व्यक्ति ने मरीज को करीब 18,000 रुपये की दवाएं चौक स्थित एक निजी मेडिकल स्टोर से खरीदने का दबाव बनाया था।
विज्ञापन


इस पर हुई जांच में पुष्टि हुई कि आरोपी डॉक्टर ने एक निजी सहायक तैनात कर रखा था, जो सरकारी परचे पर बाहर की महंगी दवाएं और लेंस लिखता था। चार सदस्यीय जांच कमेटी ने गोरखपुर जाकर पीड़ितों के बयान दर्ज किए। पुराने 30 मरीजों में से 17 ने बाहर से सामान मंगवाने की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले का खुलासा होते ही डॉक्टर का निजी सहायक फरार हो गया है। केजीएमयू प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जांच में दोषी पाए जाने वाले डॉक्टरों और कर्मचारियों के खिलाफ सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। प्रवक्ता डॉ. केके सिंह के अनुसार, भविष्य में ऐसी अनियमितताओं को रोकने के लिए निगरानी तंत्र को और मजबूत किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed