फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Illegal dhabas being operated on the road side should be removed: RK Singh

सड़क किनारे संचालित हो रहे अवैध ढाबों को हटाया जाए : आरके सिंह

Mon, 01 Mar 2021 10:20 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Mon, 01 Mar 2021 10:20 PM IST
विज्ञापन
Illegal dhabas being operated on the road side should be removed: RK Singh
ढाबा
प्रदेश में आए दिन होने वाली सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने की कवायद शुरू कर दी गई है। प्रमुख सचिव परिवहन आरके सिंह ने सड़कों के किनारे संचालित अवैध ढाबों को हटाने और इनके स्थान पर वैध तरीके से ढाबों की स्थापना कराने के निर्देश दिए हैं। साथ ही मार्गों पर गति सीमा बोर्ड एवं रोड मार्किंग कराने को कहा है। उन्होंने सड़कों पर पड़ने वाले आबादी क्षेत्र में प्रकाश की बेहतर व्यवस्था कराने के भी निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


प्रमुख सचिव बुधवार को बापू भवन स्थित सभागार में सड़क सुरक्षा परिषद के बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि हाई-वे के किनारे रोड से सटे हुए ढाबे अक्सर जाम और दुर्घटना के कारण बनते हैं। उन्होंने कहा कि लोक निर्माण विभाग द्वारा 1374 अवैध ढाबों को चिन्हित किया गया,  जिसमें से 1218 अवैध ढाबे हटाये जा चुके हैं। शेष बचे ढाबों को शीघ्र हटा दिए जाएं। उन्होंने प्रकार लोनिवि (एनएच), एनएचआई, यूपीडा, उपशा व नगर निकायों द्वारा चिन्हित अवैध ढाबों को हटाने की कार्यवाही तेजी से पूरा करने और सड़कों पर गलत दिशा से आने वाले वाहनों पर कड़ी से कड़ी र्कावाई करने के भी निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


प्रमुख सचिव ने ब्लैक स्पॉट का सुधार करने का काम जुलाई तक पूरा करने को कहा है। सड़क निर्माण एजेंसियों को  चिन्हित स्थानों पर क्रैश बैरियर स्थापित करने और वाहनों की ओवर स्पीड पर रोकथाम के लिए स्पीड कैमरों कैमरे लगाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि आगरा एक्सप्रेस-वे की तरह एनएचआई के मार्गों पर भी दो टूल बूथों के मध्य समय सीमा निर्धारित करते हुए समय से पहले पहुंचने पर वाहनों के चालान की व्यवस्था सुनिश्चित की जाये। उन्होंने यह भी कहा कि ओवर लोडिंग के विरूद्ध कड़ाई से कार्रवाई की जाये। टोल प्लाजा से प्राप्त ओवर लोडिंग संबंधी डाटा को ई-चालान से एकीकृत करते हुए वाहनों के विरूद्ध कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाये। बैठक में परिवहन आयुक्त धीरज साहू, एडीजी यातायात अशोक सिंह, विशेष सचिव परिवहन अखिलेश मिश्र, उप परिवहन आयुक्त, सड़क सुरक्षा पुष्पसेन सत्यार्थी सहित लोक निर्माण, यूपीडा, उपशा, यीडा, एनएचआई व पुलिस विभाग के अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed