फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Illegal cutting of 21 blossom laden mango trees

Lucknow News: बौर लदे आम के 21 पेड़ों की अवैध कटान

Thu, 06 Feb 2025 02:09 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 06 Feb 2025 02:09 AM IST
विज्ञापन
Illegal cutting of 21 blossom laden mango trees

विज्ञापन
लखनऊ। काकोरी पेट्रोल पंप के पास हरदोई रोड स्थित बाग से लकड़ी ठेकेदारों ने मंगलवार देर रात अवैध तरीके से बौर लदे आम के 21 पेड़ काट डाले। बुधवार सुबह पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की।



कुसमौरा गांव के मोड़ पर हाईवे किनारे स्थित बाग में सुबह आम के दो दर्जन से अधिक पेड़ कटे मिले। इनकी लकड़ी भी नहीं उठाई गई थी। ग्रामीणों ने अवैध कटान की जानकारी वन विभाग व पुलिस को दी। पुलिस ने वन विभाग का मामला बताते हुए पल्ला झाड़ लिया, जबकि ग्रामीणों ने बताया कि रात में सूचना पर पुलिस पहुंची थी।
विज्ञापन


पुलिस बीट के इंचार्ज अंकित यादव ने बताया कि कटान किसने की, इसकी जानकारी नहीं है। मामला वन विभाग का है। डीएफओ सितांशु पांडेय ने बताया कि क्षेत्रीय वन दरोगा आशीष वर्मा की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन




ग्राम पंचायत लेखपाल शैलेश कुमार ने बताया कि यह बाग कन्हैया रस्तोगी के नाम से सरकारी अभिलेखों में दर्ज है। आम के पेड़ों की कटान का परमिट भी नहीं मिल सकता है। इंस्पेक्टर नवाब अहमद ने बताया कि 21 पेड़ काटे गए हैं। बाग मलिक कन्हैया लाल रस्तोगी, नगर पंचायत निवासी अनस, माल के इरफान व एक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed