{"_id":"69f7b559fdca7afdf2098b5d","slug":"illegal-cigarettes-worth-rs-3840-lakh-seized-from-shatabdi-express-one-arrested-lucknow-news-c-13-lko1070-1720539-2026-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: शताब्दी एक्सप्रेस से 38.40 लाख की अवैध सिगरेट जब्त, एक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: शताब्दी एक्सप्रेस से 38.40 लाख की अवैध सिगरेट जब्त, एक गिरफ्तार
विज्ञापन
लखनऊ। आरपीएफ क्राइम ब्रांच ने लखनऊ जंक्शन पर शताब्दी एक्सप्रेस से 38.40 लाख रुपये मूल्य की अवैध सिगरेट जब्त की हैं। कार्रवाई में 560 किलो वजन की 3,84,000 लोकल सिगरेट स्टिक बरामद की गईं। साथ ही एक शातिर को भी गिरफ्तार किया गया है।
लखनऊ जंक्शन आरपीएफ प्रभारी अमित राय ने बताया कि क्राइम ब्रांच की टीम ने यह कार्रवाई ऑपरेशन सतर्क के तहत दो मई को की। टीम ने नई दिल्ली से लखनऊ आ रही गाड़ी संख्या 12004 शताब्दी एक्सप्रेस से आए लीज पार्सल की जांच की। मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए टीम ने पार्सल गेट के बाहर हुसैनगंज निवासी आसिफ खान को पकड़ा। उसके पास 16 पार्सल पैकेट बरामद हुए। पूछताछ में उसने बताया कि यह माल अनुज महेश्वरी का था, लेकिन वह इसके संबंध में कोई वैध लाइसेंस, प्राधिकार पत्र या परमिट प्रस्तुत नहीं कर सका। पार्सल लीज में फोन कवर, जींस और प्लास्टिक गुड्स जैसी वस्तुओं की झूठी घोषणा की गई थी। बरामद सिगरेट में सुपरमिंट ब्लेंड मास्टर फिल्टर और इंप्रेशन क्रश मिंट फिल्टर ब्रांड थे। कुल 560 किलो वजन की ये सिगरेट स्टिक जब्त की गई हैं। आरपीएफ पोस्ट लखनऊ जंक्शन को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए मामला सौंपा गया है। रेल अधिनियम की धारा 163 के तहत मामला दर्ज किया गया है।