फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Illegal building will be demolished

सुरक्षा में खतरा बने अवैध निर्माणों के ध्वस्तीकरण का निर्देश

Sun, 21 Jul 2019 01:45 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jul 2019 01:45 AM IST
विज्ञापन
Illegal building will be demolished
ध्वस्त होंगे उड़ानों के लिए खतरा बने अवैध निर्माण
विज्ञापन

मंडलायुक्त की अध्यक्षता में एयपोर्ट पर्यावरण प्रबंध समिति की बैठक में निर्णय
एयरपोर्ट रनवे पर हवाई जहाज के उड़ान भरने और उतरने के दौरान सुरक्षा में खतरा बने हवाई अड्डे की बाहरी सीमा में हुए ऊंचे अवैध निर्माण ध्वस्त किए जाएंगे। एलडीए को इस संबंध में निर्देश जारी किया गया है। विशेष तौर पर एयरपोर्ट सीमा के पूर्वी छोर पर निर्मित बहुमंजिला भवन, टावर व चिमनी को चिह्नित कर ध्वस्त किया जाएगा। यह जानकारी मंडलायुक्त अनिल गर्ग ने दी। वह शनिवार को मंडलायुक्त भवन के सभागार में आयोजित एयरपोर्ट पर्यावरण प्रबंध समिति की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।
बैठक में मौजूद एलडीए के अधिकारियों ने बताया कि 11 भवनों को चिह्नित करने का काम पूरा हो गया है, जिनमें निर्धारित मानक से अधिक ऊंचाई तक निर्माण कार्य साबित हुआ है। इसके साथ ही पांच टावर व दो ऊंची चिमनी भी ध्वस्त की जाएंगी। मंडलायुक्त ने एलडीए व नगर निगम के अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई का निर्देश दिया। बैठक में एयरपोर्ट के रनवे क्षेत्र के आस पास मंडराते पक्षियों को भगाने के लिए साउंड गन के इस्तेमाल पर भी सहमति बनी। एयरपोर्ट प्रबंधन की तरफ से मौजूद निदेशक एके शर्मा ने बताया कि रनवे क्षेत्र की सीमा में आने वाले क्षेत्र से पक्षियों को दूर रखने को साउंड गन लगवाने का कार्य पूरा कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि रनवे विस्तार के लिए एयरपोर्ट प्रबंधन को जमीन देने का काम भी अंतिम चरण में है।
विज्ञापन

बैठक में निदेशक एयरपोर्ट एके शर्मा, अपर आयुक्त रणविजय यादव, डीएफओ, नगर आयुक्त व एडीएम सिटी पूर्वी सहित अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
परिसर से सटे भवनों की छत पर चमकेगी लाल बत्ती
एयरपोर्ट परिसर से सटे एक मंजिल से अधिक के भवनों की छत पर भी लाल बत्ती लगवाई जाएगी ताकि रात में छत पर जलती बुझती बत्ती से पायलट को रनवे क्षेत्र पर सुरक्षित उतरने में मदद मिल सके। मंडलायुक्त ने चेताया कि हवाई अड्डा परिधि में मानक से अधिक ऊंचाई के भवनों का निर्माण होता पाया गया तो संबंधित विभाग के जेई व एई स्तर के अभियंता पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

नियमित हो आावार पशुओं की धरपकड़
मंडलायुक्त ने नगर निगम के नगर आयुक्त को निर्देश दिया कि नियमित तौर पर अभियान चलाकर एयरपोर्ट परिसर के अंदर व बाहर आवारा पशुओं की धरपकड़ कराई जाए।
बाउंड्रीवाल किनारे पेड़ों की हो छंटाई
मंडलायुक्त ने एयरपोर्ट बाउंड्रीवाल किनारे के पेड़ों की शाखाओं की नियमित छंटाई के निर्देश वन विभाग के अधिकारियों को दिए। इसके साथ ही बिजनौर रोड की तरफ एयरपोर्ट सीमा से सटे इलाके में बड़ी संख्या में बनी झुग्गी झोपड़ियों को भी हटवाने की कार्रवाई पुलिस के साथ मिलकर कराने का निर्देश नगर निगम अधिकारियों को दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed