फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Illegal arms factory busted, pistol making equipment also recovered, two arrested

यूपी : अवैध शस्त्र फैक्ट्री का भंडाफोड़, तमंचा बनाने का उपकरण भी बरामद, दो गिरफ्तार

Wed, 10 Mar 2021 06:48 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमेठी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमेठी Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Wed, 10 Mar 2021 06:48 PM IST
विज्ञापन
Illegal arms factory busted, pistol making equipment also recovered, two arrested
अवैध फैक्ट्री के बारे में जानकारी देते एसपी - फोटो : अमर उजाला
स्वाट टीम व स्थानीय थाने की पुलिस ने पड़ोसी जिला सुल्तानपुर में एक अवैध फैक्टरी का भंडाफोड़ करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों के पास से पुलिस ने सात तमंचा व एक अद्घी के अलावा तमंचा बनाने का उपकरण बरामद किया है।
विज्ञापन


त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को शांति पूर्वक निपटाया जा सके इसके लिए एसपी के निर्देश पर जिले की स्वाट टीम व सभी थानों की पुलिस लगातार काम कर रही है। इस कोशिश में जुटी स्वाट टीम के प्रभारी विनोद कुमार यादव को मंगलवार शाम मुखबिर ने स्थानीय थाना क्षेत्र के बाबूगंज नहर के पास एक संदिग्ध के मौजूद होने की सूचना दी। सक्रिय स्वाट टीम प्रभारी थाने के उपनिरीक्षक वीरेंद्र पांडेय व पूरी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और मौजूद संदिग्ध को धर दबोचा।
विज्ञापन


पकड़े गए युवक की पहचान सूरज कुमार उर्फ लाला पासी निवासी नकदइयापुर मजरे कासिमपुर थाना जायस के रूप में हुई। सूरज के पास से पुलिस को दो तमंचा भी बरामद हुआ। कड़ी पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह सत्तीदीन निवासी ग्राम राजापुर थाना कुड़वार जिला सुल्तानपुर के यहां से तमंचा लाकर बेचता है। पुख्ता सूचना के आधार पर टीम ने सत्तीदीन के घर में दबिश दी तो पांच तमंचा व एक अद्धी के अलावा तमंचा बनाने का उपकरण बरामद हुआ। बुधवार दोपहर बाद एसपी दिनेश सिंह ने इसका खुलासा किया। इस मौके पर एएसपी विनोद कुमार पांडेय मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed