फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   IIT kanpur students get salary package more then 1 crore rupees.

IIT-K में जारी धनवर्षा, फिर बंटे करोड़ों के पैकेज

Wed, 10 Dec 2014 12:59 PM IST
संतोष सिंह/अमर उजाला, कानपुर
संतोष सिंह/अमर उजाला, कानपुर Updated Wed, 10 Dec 2014 12:59 PM IST
विज्ञापन
IIT kanpur students get salary package more then 1 crore rupees.

भारत को लेकर बदले दुनिया के नजरिये और निवेश की बेहतर संभावना का असर आईआईटी कैंपस सेलेक्शन में दिख रहा है। अब तक हुए आईआईटी के कैंपस सेलेक्शन में जबरदस्त इजाफा दर्ज किया गया। पहली बार आईआईटी कानपुर के 10 विद्यार्थियों को सालाना एक करोड़ रुपये से ज्यादा का वेतन पैकेज मिला है।

विज्ञापन


अमेरिकी सॉफ्टवेयर कंपनी ओरेकल ने बीटेक कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग के तीन विद्यार्थियों को सालाना 1.25 करोड़ रुपये का वेतन पैकेज दिया है, जो अब तक का इतिहास है।
विज्ञापन


आईआईटी मुंबई, रुड़की, चेन्नई, गुवाहाटी और दिल्ली के विद्यार्थियों को भी सालाना एक करोड़ रुपये वेतन पैकेज की नौकरी मिली है। आईआईटी वाराणसी के एक विद्यार्थी को सालाना 2.03 करोड़ रुपये का वेतन पैकेज मिला है, जो सभी आईआईटी में सर्वाधिक है।
विज्ञापन
विज्ञापन


देश की आठ पुरानी आईआईटी के कैंपस सेलेक्शन का सारा रिकॉर्ड टूट गया है। नौ दिनों (1-9 दिसंबर तक) के कैंपस प्लेसमेंट से ही 50 फीसदी से ज्यादा विद्यार्थियों को नौकरी मिल चुकी है।

कैंपस प्लेसमेंट के लिए आईआईटी कानपुर के 1290 विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया था, जिसमें 700 से ज्यादा को नौकरी मिल चुकी है।बहुराष्ट्रीय कंपनी ओरेकल, सैमसंग कोरिया और फजीरॉजिक्स ने बीटेक कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग के 10 विद्यार्थियों को सालाना एक-एक करोड़ रुपये से ज्यादा का वेतन पैकेज दिया है। न्यूनतम और अधिकतम वेतन पैकेज में भी बढ़ोत्तरी हुई है।

फ्लिपकार्ट ने 20 विद्यार्थियों का कैंपस सेलेक्शन किया है। कंपनी हर विद्यार्थी को सालाना 91.50 लाख रुपये का वेतन पैकेज देगी। एक्सल सर्विसेज ने 38 विद्यार्थियों को सालाना 55-55 लाख रुपये का वेतन पैकेज दिया है। सिंगापुर की एक कंपनी ने 5 विद्यार्थियों को 70-70 लाख रुपये का वेतन पैकेज दिया है।

45 लाख से कम किसी का पैकेज नहीं

IIT kanpur students get salary package more then 1 crore rupees.

45 लाख से कम वेतन पैकेज तो किसी को मिला ही नहीं है। इसी तरह के वेतन पैकेज भारत के अन्य आईआईटी के विद्यार्थियों को भी मिले हैं। आईआईटी मुंबई के चार विद्यार्थियों को अधिकतम 1.65 करोड़ रुपये का वेतन पैकेज मिला है।

आईआईटी रुड़की के विद्यार्थी को 1.45 करोड़ और दिल्ली के विद्यार्थी को भी इतने ही वेतन पैकेज की जॉब मिली है। आईआईटी चेन्नई, गुवाहाटी के विद्यार्थियों को भी बढ़िया वेतन पैकेज मिला है। इससे आईआईटी के अध्यापक और विद्यार्थी उत्साहित हैं। उनका कहना है कि दुनिया में भारत के बढ़ते दबदबे का असर है कि बहुराष्ट्रीय कंपनियों ने भारतीय मेधा पर भरोसा जताया है।

आईआईटी कानपुर के प्लेसमेंट अधिकारी प्रो. दीपू फिलिप बताते हैं कि इस बार का कैंपस सेलेक्शन रिकॉर्ड बनाने वाला है। नौ दिनों में ही 50 फीसदी से ज्यादा विद्यार्थियों को नौकरी मिल गई है। आईआईटी कानपुर के 10 विद्यार्थियों को एक करोड़ रुपये से ज्यादा का वेतन पैकेज मिला है, जो कि ऐतिहासिक है।

टूटेंगे पुराने सभी रिकॉर्ड

IIT kanpur students get salary package more then 1 crore rupees.

पहले चरण का प्लेसमेंट 24 दिसंबर तक चलेगा। इस चरण से 80 फीसदी विद्यार्थियों के कैंपस सेलेक्शन की उम्मीद है। ऐसा हुआ तो कैंपस सेलेक्शन के अब तक सारे रिकॉर्ड टूट जाएंगे। अभी तक जो प्लेसमेंट हुए हैं, वह भी उत्साह जनक है। देशभर की आईआईटी के कैंपस सेलेक्शन अच्छे हुए हैं।आईआईटी बॉम्बे की एक छात्रा ने सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक से दो करोड़ रुपये वार्षिक पैकेज की नौकरी का प्रस्ताव मिलने का दावा किया है।

जयपुर की रहने वाली 20 वर्षीय आस्था अग्रवाल आईआईटी बॉम्बे की कंप्यूटर साइंस की छात्रा हैं और उन्होंने फेसबुक के कैलिफोर्निया स्थित मुख्यालय में इंटर्नशिप की थी। इसके बाद कंपनी ने उन्हें पाठ्यक्रम पूरा होने से पहले ही नौकरी का प्रस्ताव दे दिया। आस्था ने कहा कि वह इस प्रस्ताव से बेहद खुश और रोमांचित हैं। कोर्स पूरा होने के बाद वह कंपनी ज्वाइन करेंगी। वह अगले साल अक्तूबर में कंपनी ज्वाइन करेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed