फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   iit girls take interest in computer science

जानिए क्या पढ़ना चाहती हैं आजकल की लड़कियां

Sun, 23 Aug 2015 05:01 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कानपुर/वाराणसी/रुड़की
ब्यूरो/अमर उजाला, कानपुर/वाराणसी/रुड़की Updated Sun, 23 Aug 2015 05:01 PM IST
विज्ञापन
iit girls take interest in computer science

इस साल आईआईटी में प्रवेश लेने वाली छात्राओं का रुझान कंप्यूटर साइंस की तरफ मुड़ा है। आईआईटी मुंबई और कानपुर में जहां इस साल छात्राओं की संख्या बढ़ी है, वहीं रुड़की में संख्या घटी है लेकिन आईआईटी बीएचयू में संख्या यथावत है।

विज्ञापन


इसके अलावा केमिकल और बायोटेक्नोलॉजी इंजीनियरिंग में भी छात्राओं की रुचि बढ़ी है। आईआईटी में प्रवेश लेने वाली छात्राओं ने इस बार मेटलर्जी इंजीनियरिंग में भी रुझान दिखाया है, जबकि इसे लड़कियों के लिए बहुत बेहतर नहीं माना जाता है।
विज्ञापन


पिछले वर्षों में आर्किटेक्ट, इलेक्ट्रिकल और मैथेमेटिक्स में अच्छा रुझान दिखा चुकी छात्राएं इस साल इस स्ट्रीम के प्रति अधिक आकर्षित नहीं दिखीं। डीन ऑफ स्टूडेंट अफेयर प्रोफेसर एआर हरीश के मुताबिक आईआईटी कानपुर में इस साल विभिन्न ट्रेडों में दो फीसदी अधिक छात्राओं ने प्रवेश लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

कंप्यूटर साइंस में सबसे ज्यादा लिया प्रवेश

iit girls take interest in computer science

कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग में सबसे ज्यादा 20 छात्राओं ने प्रवेश लिया। केमिकल, बायोसाइंस में भी छात्राओं की संख्या बढ़ी है।

इस साल आईआईटी बीएचयू में कुल 1050 विद्यार्थियों में छात्राओं की संख्या 82 है, जबकि बीते साल भी छात्राओं की संख्या आठ फीसदी ही थी। पिछले साल छात्राओं ने जहां केमिकल इंजीनियरिंग में अधिक रुझान दिखाया था, वहीं इस बार मेटलर्जी इंजीनियरिंग में छात्राओं ने दिलचस्पी दिखाई है जिसे पुरुष प्रधान माना जाता है।

आईआईटी रुड़की में इस बार कुल 987 दाखिलों में छात्राओं की संख्या 75 ही रही, जो करीब आठ फीसदी है। पिछले साल छात्राओं की संख्या 85 थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed