{"_id":"68eea3386d0cd624310d01c8","slug":"iims-summer-placement-packages-rise-by-16-lucknow-news-c-13-1-lko1028-1428901-2025-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: आईआईएम के समर प्लेसमेंट पैकेज में 16 फीसदी की बढ़ोतरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: आईआईएम के समर प्लेसमेंट पैकेज में 16 फीसदी की बढ़ोतरी
विज्ञापन
आईआईएम के समर प्लेसमेंट पैकेज में 16 फीसदी की बढ़ोतरी
लखनऊ। भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम) लखनऊ ने एक बार फिर अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से सफलता की नई मिसाल कायम की है। इस बार 2025–2027 बैच के लिए संस्थान के प्रतिष्ठित स्नातकोत्तर प्रबंधन कार्यक्रम (पीजीपी) और कृषि व्यवसाय प्रबंधन कार्यक्रम के छात्रों के लिए आयोजित ग्रीष्मकालीन प्लेसमेंट प्रक्रिया में 580 से अधिक ऑफर मिले। आईआईएम लखनऊ ने मंगलवार को अपनी समर प्लेसमेंट रिपोर्ट जारी कर दी। इसके मुताबिक समर प्लेसमेंट के औसत मानदेय में करीब 16 फीसदी बढ़ोतरी हुई है।
रिकॉर्ड तोड़ ऑफर और बढ़ता औसत मानदेय
आईआईएम लखनऊ में इस साल प्लेसमेंट में शानदार बढ़त दर्ज की गई। उच्चतम घरेलू मानदेय 3.95 लाख रुपये प्रति माह रहा। उच्चतम अंतरराष्ट्रीय मानदेय 2.5 लाख रुपये प्रति माह रहा। इस साल औसत मासिक मानदेय की राशि पिछले साल 1.43 लाख रुपये के मुकाबले 1.67 लाख रुपये रही। इस तरह औसत मानदेय में लगभग 16 फीसदी की बढ़त रही। टॉप 50 फीसदी विद्यार्थियों का औसत वजीफा 2.18 लाख रुपये प्रति माह रहा। ये आंकड़े दर्शाते हैं कि उद्योग जगत में आईआईएम लखनऊ के छात्रों की मांग लगातार बढ़ रही है।
अदाणी समूह बना आकर्षण का केंद्र
इस वर्ष के प्लेसमेंट अभियान का सबसे बड़ा आकर्षण अदाणी समूह की भागीदारी रही। समूह ने चयनित प्रशिक्षुओं को न केवल अच्छा मानदेय दिया, बल्कि ट्यूशन फीस में छूट की भी पेशकश की।
विज्ञापन
प्रतिभा और परिश्रम को मिला सम्मान
आईआईएम लखनऊ के 2025–27 बैच में कुल 532 छात्र हैं, जिनमें 187 नए विद्यार्थी और 345 अनुभवी पेशेवर शामिल हैं। नई प्रतिभाओं और अनुभव के इस संतुलन ने छात्रों को परामर्श, वित्त, विपणन, उत्पाद प्रबंधन, ई-कॉमर्स जैसे विविध क्षेत्रों में अवसर दिलाए। प्लेसमेंट चेयरपर्सन प्रो. प्रेम प्रकाश दीवानी ने कहा कि हमारे विद्यार्थी हमारी सबसे बड़ी ताकत हैं।