{"_id":"61fcc7a7d0981009886fed64","slug":"iim-students-get-61-lakh-rupees-package","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ: आईआईएम के छात्र को 61 लाख का प्लेसमेंट, कोविड संक्रमण के दौर में भी प्लेसमेंट पर असर नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ: आईआईएम के छात्र को 61 लाख का प्लेसमेंट, कोविड संक्रमण के दौर में भी प्लेसमेंट पर असर नहीं
Fri, 04 Feb 2022 02:31 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Fri, 04 Feb 2022 02:31 PM IST
सार
आईआईएम लखनऊ के दो छात्रों ने 61 लाख रुपये का सलाना पैकेज प्राप्त किया है। खास बात है कि प्लेसमेंट पर कोविड संक्रमण का भी असर नहीं पड़ा है।
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय प्रबंधन संस्थान लखनऊ ने एक बार फिर अपने ही पिछले रिकॉर्ड को ब्रेक करते हुए इस बार एक और बेहतर स्थान प्राप्त किया है। यहां के विद्यार्थियों को जहां भारतीय कंपनियों द्वारा अधिकतम 58 लाख सालाना का पैकेज दिया गया है वहीं अंतर्राष्ट्रीय कंपनियों द्वारा अधिकतम 61.58 लाख रुपये सालाना का पैकेज दिया गया है।
विज्ञापन
खास ये कि कोविड संक्रमण के दौर में भी विद्यार्थियों का पैकेज घटने की जगह बढ़ा है। वहीं हर साल की तरह इस बार भी संस्थान के विद्यार्थियों का 100 फीसदी प्लेसमेंट हुआ है।
विज्ञापन
राष्ट्रीय कंपनियों ने पोस्ट ग्रेजुएट प्रोग्राम में पी नंदा किशोर, सुमित कुमार पाल को अधिकतम 58 लाख सालाना का पैकेज दिया है। वहीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पीजीपी की छात्रा आरूषी पी कापसे और टिंसू कुमार को 61.59 लाख सालाना का पैकेज ऑफर किया गया है।
विज्ञापन
पिछले साल जहां सर्वाधिक 56 लाख सालाना का पैकेज मिला था। वहीं इस बार यह बढ़कर 61.58 लाख हुआ है। इसके साथ ही इस साल पहली बार प्लेसमेंट में एंबिट, अर्गा इंवेस्टमेंट मैनेजमेंट, अर्पवुड कैपिटल, ऑरोनोवा कंसल्टिंग, डालबर्ग, हुलिहान लोकी, लिंकन इंटरनेशनल, मीशो, विंजो गेम्स आदि नई कंपनियां भी प्लेसमेंट के लिए यहां आईं।