आईआईएम लखनऊ के डायरेक्टर प्रो. अजीत प्रसाद को हार्ट अटैक, गंभीर हालत में पीजीआई में भर्ती
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीजीआई के सीएमएस डॉ. अमित अग्रवाल ने बताया कि शनिवार रात प्रो. अजीत को गंभीर हालत में यहां लाया गया। जांच में पता चला कि उन्हें बहुत जोर का हार्ट अटैक पड़ा है। डॉ. अमित ने बताया कि अटैक इतना तगड़ा था कि ब्रेन तक ऑक्सीजन नहीं पहुंच पाया, जिसके चलते ब्रेन पर भी असर आया है। फिलहाल, उनकी हालत नाजुक बनी है। उन्होंने बताया कि जांचें हो रही हैं। रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।
मालूम हो कि प्रो. अजीत प्रसाद अक्टूबर 2015 में इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट लखनऊ के डायरेक्टर नियुक्त किए गए थे। उन्होंने दिल्ली के सेंट स्टीफेन कॉलेज से बीए ऑनर्स इन इकोनॉमिक्स, दिल्ली स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स से एमए इन थ्योरीटिकल स्टैक्टिक्स एंड एकोनोमेट्रिक्स की पढ़ाई की है।
इसके बाद आईएमआई दिल्ली से पीजीडीएम इन इंटरनेशनल बिजनेस, पटना यूनिवर्सिटी से एप्लाइड एकोनोमेट्रिक्स से पीएचडी, साथ ही लंदन स्कूल और इकोनॉमिक्स से एमएससी इन सोशल पॉलिसी एंड डेवलपमेंट की पढ़ाई की है। उन्होंने प्लानिंग कमिशन में पांच साल, दो साल एसबीआई में, तीन साल इस्कैप में काम करने के अलावा उन्हें विभिन्न संस्थाओं में 17 साल से ज्यादा के एकेडमिक क्षेत्र का भी अनुभव है।