फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   ig zone lucknow rejected rti request of nutan thakur

आखिर एसपी की गाड़ी चोरी से जुड़ी सूचना देने से क्यों बच रहा है पुलिस महकमा!

Tue, 27 Dec 2016 06:18 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजला, लखनऊ Updated Tue, 27 Dec 2016 06:18 PM IST
विज्ञापन
ig zone lucknow rejected rti request of nutan thakur
राजीव मेहरोत्रा - फोटो : amar ujala

हरदोई एसपी की गाड़ी चोरी हो जाने के मामले में पूरा पुलिस महकमा जानकारी देने से बच रहा है। डीआईजी लखनऊ के बाद आईजी ज़ोन लखनऊ ने भी एसपी हरदोई की सरकारी गाड़ी चोरी होने के मामले में की गयी जांच की प्रति आरटीआई में देने से इंकार कर दिया है।

विज्ञापन


एक्टिविस्ट नूतन ठाकुर ने आईजी और डीआईजी से आरटीआई में एसपी हरदोई राजीव महरोत्रा की सरकारी गाड़ी चोरी होने के बारे में डीआईजी प्रवीण कुमार द्वारा की गयी जांच की प्रति मांगी थी, जिसपर पहले डीआईजी कार्यालय ने यह कह कर सूचना देने से मना कर दिया कि इस मामले में मुक़दमा दर्ज है जिसकी विवेचना चल रही है, जिस कारण यह सूचना नहीं दी जा सकती।
विज्ञापन


मंगलवार को आईजी जोन के जन सूचना अधिकारी ने भी यही कहते हुए जानकारी देने से इंकार कर दिया।

वहीं नूतन ठाकुर का कहना है कि उन्होंने आपराधिक मुकदमे से जुड़ी जानकारी नहीं बल्क‌ि गाड़ी चोरीके बारे में की गई जांच के अभिलेश मांगे हैं। 

उनका कहना है कि जांच में जरूर लीपापोती की गई है जिसके चलते अफसर सूचना देने से बच रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed