{"_id":"59c26be34f1c1b2e688b5a75","slug":"ig-stf-amitabh-yash-gives-clarification-charges-of-taking-bribe-to-help-criminal","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैंगस्टर को छोड़ने के लिए एक करोड़ की डील पर आईजी ने दिया जवाब , ये दी सफाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गैंगस्टर को छोड़ने के लिए एक करोड़ की डील पर आईजी ने दिया जवाब , ये दी सफाई
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Thu, 21 Sep 2017 06:31 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक चित्र
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब के नाभा जेल ब्रेक कांण्ड के मुख्य आरोपी गोपी घनश्यामपुरा को रिश्वत लेकर छोड़ने के आरोप पर आईजी एसटीएफ अमिताभ यश ने मीडिया के सामने आकर सफाई दी। उन्होंने कहा कि मेरे ऊपर लगाए गए सभी आरोप झूठे हैं। इसके पहले वो एनेक्सी में प्रमुख सचिव गृह से मिलने गए थे।
विज्ञापन
वहीं, यूपी एसटीएफ द्वारा जारी प्रेस रिलीज में कहा गया है कि गुरुमीत सिंह उर्फ गोपी घनश्यामपुरा को यूपीएसटीएफ द्वारा पकड़े जाने की जो खबरें मीडिया में आ रही हैं वो भ्रामक है। गुरुमीत सिंह को न तो गिरफ्तार किया गया है और न ही छोड़़ा गया है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- जेल ब्रेक के मास्टर माइंड को छुड़ाने में आईजी ने की थी एक करोड़ की डील, जांच के आदेश
विज्ञापन
गौरतलब है कि आईजी द्वारा गुरुमीत को छुड़ाने के लिए कथित तौर पर रिश्वत लिए जाने के मामले के संज्ञान में आते ही सीएम योगी आदित्यनाथ ने मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं। जांच एडीजी स्तर के अधिकारी को सौंपी गई है। मामले का खुलासा तब हुआ जब पंजाब पुलिस ने अपराधियों के नंबर सर्विलांस पर लिए। उनकी बातचीत में आईजी का नाम सामने आया है।