फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   If you haven't received your SIR form yet, contact your BLO immediately.

Lucknow News: अब तक न मिला हो एसआईआर फॉर्म... तो बीएलओ से तत्काल करें संपर्क

Mon, 24 Nov 2025 02:28 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 24 Nov 2025 02:28 AM IST
विज्ञापन
If you haven't received your SIR form yet, contact your BLO immediately.
निर्वाचन आयोग करा रहा एसआईआर।
लखनऊ। एसआईआर फॉर्म भरने के लिए अब सिर्फ 10 दिन बाकी हैं। इसलिए जिस किसी को अब तक फॉर्म नहीं मिला या फिर जिसने फॉर्म लेने के बाद भरकर जमा नहीं किया है, वह बिल्कुल भी लापरवाही न बरतें। जल्द से जल्द फॉर्म भरकर बीएलओ के पास वापस जमा कर दें। वहीं, जिनसे बीएलओ ने अब तक संपर्क नहीं किया है, ऐसे मतदाता खुद भी संपर्क कर लें, ताकि उनका फॉर्म भर जाए।
विज्ञापन


दरअसल, चार नंवबर से एसआईआर फॉर्म भरने की प्रक्रिया जारी है। ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों सुविधाएं उपलब्ध हैं, चूंकि अधिकतर मतदाताओं का मोबाइल नंबर वोटर आईडी कार्ड से लिंक नहीं हैं, इसलिए ऑनलाइन फॉर्म भरने में दिक्कत आ रही है। ऐसे सभी लोग ऑफलाइन फॉर्म भर सकते है। 20 दिन से प्रक्रिया जारी है। प्रशासन के आंकड़ों के मुताबिक, अधिकतर लोगों ने फॉर्म भरकर जमा कर दिए हैं। सहायक निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि जो मतदाता शेष हैं, उनसे बीएलओ संपर्क कर रहे हैं। इसके बावजूद अगर किसी को फॉर्म नहीं मिला है तो वह बिना देरी के खुद बीएलओ से संपर्क करें।
विज्ञापन

फॉर्म न भरना पड़ेगा भारी
चार दिसंबर तक एसआईआर फॉर्म भरकर जमा करने की प्रक्रिया खत्म हो जाएगी। 9 दिसंबर को मतदाता सूची प्रकाशित की जाएगी। जो मतदाता फॉर्म नहीं भरेंगे, उनका नाम सूची में नहीं होगा। उन्हें भविष्य में दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है। एसआईआर फॉर्म, प्रक्रिया या फिर बीएलओ संबंधी कोई जानकारी चाहिए हो तो 0522-1950 हेल्पलाइन पर कॉल कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

हर दिन हो रही समीक्षा...
राजधानी में कुल मतदाता 39 लाख 94 हजार 535 हैं। 3,783 बीएलओ हैं। सभी प्रशासनिक अधिकारी एसआईआर प्रक्रिया में लगे हैं। प्रत्येक दिन समीक्षा की जा रही है कि कितने फॉर्म बांटे गए, कितने भरकर जमा किए गए और कितनों का डाटा फीड किया गया। डीएम विशाख जी ने सभी बीएलओ को निर्देश दिए हैं कि एक-एक मतदाता का फॉर्म भरवाएं। कोई भी प्रक्रिया से न छूटे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed