{"_id":"699f62471afd1c09e20991c4","slug":"if-the-blo-is-not-found-within-three-days-there-will-be-a-protest-lucknow-news-c-13-knp1002-1622352-2026-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: तीन दिन के अंदर बीएलओ को न खोजा तो होगा प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: तीन दिन के अंदर बीएलओ को न खोजा तो होगा प्रदर्शन
विज्ञापन
लापता बीएलओ के घर पहुंचे विधायक, एसडीएम। बीएलओ की पत्नी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बख्शी का तालाब। सोमवार से लापता बीएलओ दिलीप सिंह की पत्नी दीपिका सिंह का बुधवार को वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें वह सीएम योगी से पति को खोजने की गुहार लगा रही हैं। वहीं, विधायक योगेश शुक्ला ने दिलीप सिंह के घर पहुंचकर उनकी पत्नी से बात की और दिलीप सिंह को तलाशने का आश्वासन दिया। एसडीएम साहिल कुमार भी घर पहुंचे और अब तक की गई प्रशासन की कार्रवाई से अवगत कराया। वहीं, आदर्श समायोजित शिक्षक शिक्षामित्र वेलफेयर एसोसिएशन ने तीन के अंदर बीएलओ के न लौटने पर तहसील परिसर में धरना-प्रदर्शन का एलान किया है।
सोमवार से लापता बीएलओ दिलीप सिंह के परिवार पर एक-एक पल भारी होता जा रहा है। जानकीपुरम विस्तार के सेक्टर-3 में किराये पर रह रहीं पत्नी दीपिका सिंह का बेटियों अनन्या, आकृति और बेटे सार्थक के साथ रो रोकर बुरा हाल है। रिश्तेदार और पड़ोसियों के साथ क्षेत्रीय लोगों में चर्चा है कि एसडीएम के दबाव में दिलीप सिंह कहीं चले गए। वहीं, आदर्श समायोजित शिक्षक शिक्षामित्र वेलफेयर एसोसिएशन ने एसडीएम साहिल कुमार को ज्ञापन सौंपा है, जिसमें कहा गया है कि अगर तीन दिन में दिलीप सिंह को तलाश कर परिवार को नहीं सौंपा गया तो संगठन तहसील परिसर में धरना-प्रदर्शन करेगा।