फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   If Rapti had not overflowed during the rains, the Siswara Ghat bridge would have been completed.

Lucknow News: बरसात मे न उफनाई राप्ती तो पूरा हो जाएगा होगा सिसवारा घाट पुल

Fri, 14 Jun 2024 02:47 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jun 2024 02:47 AM IST
विज्ञापन
If Rapti had not overflowed during the rains, the Siswara Ghat bridge would have been completed.
गिलौला (श्रावस्ती)। अगर इस बार बरसात में राप्ती न उफनाई तो सिसवारा घाट पुल बना जाएगा। इस काम में बजट की कमी अब रोड़ा नहीं बनेगी क्योंकि इसके लिए करीब साढ़े पांच करोड़ रुपये का अतिरिक्त इंतजाम किया गया है।
विज्ञापन

गिलौला को मुख्यालय भिनगा से सीधा जोड़ने की राह में राप्ती नदी बाधा बन रही थी। स्थानीय विधायक रामफेरन पांडेय के प्रयास के बाद इस पुल निर्माण के लिए विगत वित्तीय वर्ष में 32 करोड़ रुपये का बजट जारी किया गया था। इससे 275 मीटर लंबा पुल का निर्माण कराया जाना था। इसके साथ ही सिसवारा गांव की तरफ 500 मीटर व भिनगा की तरफ 1500 मीटर अप्रोच का निर्माण होना था। कार्यदायी संस्था की ओर से जहां पिलर के निर्माण का कार्य पूरा कर लिया गया वहीं 17 बीम भी डाला जा चुका है। अभी 10 बीम का निर्माण और कराया जाएगा।
विज्ञापन

इतना ही नहीं दो स्लेप का कार्य भी पूरा किया जा चुका है। नौ स्लेप का कार्य अभी बाकी है। पुल निर्माण की लागत बढ़ जाने के कारण शासन की ओर से दोबारा इसका आगड़न कराया गया। इसके बाद शासन की ओर से इसकी लाख 32 करोड़ रुपये से बढ़ा कर 37 करोड़ 52 लाख रुपये कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बारे में कार्यदायी संस्था राज्य सेतु निगम के सुपरवाइजर भवान सिंह का कहना है कि पुल निर्माण का 65 प्रतिशत कार्य पूरा करा लिया गया है। यदि बरसात में राप्ती नदी की लहरें उग्र न हुई तो निर्माण कार्य जारी कर इसे अगले वित्तीय वर्ष के शुरूआती समय में पूरा करा लिया जाएगा। यदि नदी में बाढ़ आई तो कार्य रोकना पड़ सकता है। कोशिश है कि 2025 तक निर्माण कार्य हर हाल में पूरा करा लिया जाए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed