फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   If problems are not solved there will be agitation

Lucknow News: समस्याओं का हल नहीं हुआ तो होगा आंदोलन

Sun, 20 Oct 2024 04:59 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Sun, 20 Oct 2024 04:59 AM IST
विज्ञापन
If problems are not solved there will be agitation
लखनऊ। हुसैनाबाद ट्रस्ट में व्याप्त भ्रष्टाचार, इमारतों की जर्जर हालत, वक्फ संपत्तियों पर कब्जे व आलमनगर की वक्फ सज्जादिया की जमीन सिलिंग में दर्ज होने पर मजलिस-ए-उलमा-ए-हिंद के महासचिव मौलाना सैयद कल्बे जवाद नकवी ने नाराजगी जताई। उन्होंने कहा, समस्याओं का हल नहीं हुआ तो डीएम के खिलाफ प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन




मौलाना ने बयान जारी कर कहा, आलमनगर की वक्फ सज्जादिया की जमीन को अवैध तरीके से सिलिंग में दर्ज कर दिया गया। वक्फ संपत्ति को कानूनी तौर पर सिलिंग में दर्ज नहीं किया जा सकता है। वक्फ शाही शिफाखाना को भी बेच दिया गया है जो कमिश्नर की निगरानी में था, इसकी जांच होनी चाहिए। जो दुकानें बची है उनका किराया एलडीए वसूल रहा है। उन्होंने कहा, ट्रस्ट की इमारतें जर्जर हैं, संपत्तियों पर अतिक्रमण है और ट्रस्ट की आय का कोई हिसाब-किताब नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed