फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   If hospital refuse to admit any patient call command centre

भर्ती में अस्पताल आनाकानी करें तो कमांड सेंटर में करें शिकायत, कंट्रोल रूम की लाइनें बढ़ाकर 90 की गईं

Wed, 28 Apr 2021 01:37 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 28 Apr 2021 01:37 AM IST
विज्ञापन
If hospital refuse to admit any patient call command centre
कोरोना संक्रमण को मात देकर लौटे जिलाधिकारी अभिषेक प्रकाश ने काम संभालते ही कोविड संक्रमण से जुडे़ मामलों की शिकायत, सुनवाई व निराकरण के लिए नयी व्यवस्थाएं शुरू की हैं। डीएम ने कहा है कि सीधे भर्ती के लिए अधिकृत कोई अस्पताल भर्ती करने से इंकार करे या फिर अस्पताल में अव्यवस्था का मामला हो तो तत्काल शिकायत करें। शिकायत के लिए हेल्पलाइन फोन नंबर के साथ ही वाट्सएप नंबर व ई-मेल भी जारी किया गया है। साथ ही कंट्रोल रूम का नंबर बिजी न रहे, इसके लिए वहां की लाइनें 45 से बढ़ाकर 90 कर दी गई हैं।
विज्ञापन

डीएम ने मंगलवार को दोपहर कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक कर सभी बिंदुओं की समीक्षा की। उन्होंने कोविड प्रोटोकॉल के संबंध में कार्रवाई, सैनिटाइजेशन, शव वाहन की व्यवस्था, ऑक्सीजन व दवाओं की उपलब्धता, होम आइसोलेशन रोगियों को शत-प्रतिशत मेडिकल किट उपलब्ध कराने जैसे प्रमुख मामलों में जरूरी निर्देश दिए।
विज्ञापन

किस मामले में कहां करें फोन, शिकायत
- अस्पताल में भर्ती में आनाकानी: सीएमओ के रेफरल के बगैर निजी अस्पतालों को मरीजों की भर्ती के निर्देश दिए गए हैं, लेकिन अगर किसी को सीधे हॉस्पिटल में प्रवेश नहीं मिल पा रहा है तो वह इंटीग्रेटेड कंट्रोल सेंटर के नंबर 0522-4523000 पर फोन कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- सैनिटाइजेशन की मांग : यदि आपको शहर में सैनिटाइजेशन कराने संबंधी मांग या फिर शिकायत करनी है तो नगर निगम द्वारा संचालित नम्बर 6389300137/138/139 पर संपर्क कर सकते हैं।
- घर बैठे जांच : कोविड संक्रमण के लक्ष्ण वाले रोगी घर बैठे जांच कराने के लिए संपर्क करना चाहते हैं तो कंट्रोल रूम नंबर 0522-4523000 पर संपर्क करें।
- अस्पताल में गड़बड़ी की शिकायत : अस्पताल में भर्ती मरीज की देखभाल संबंधी या अन्य शिकायत ईमेल आईडी : dmoffice.hospitalcomplain@gmail.com पर की जा सकती है। इसके साथ ही व्हाट्सएप के माध्यम से 9454416482 पर लिखित शिकायत विवरण सहित की जा सकेगी।
- होम आइसोलेशन में दवा : यदि कोई पॉजिटिव रोगी होम आइसोलेशन में है और उसे दवा नहीं पहुंच रही तो वह इसके लिए 0522-45323000 पर संपर्क कर सकता है।
इसके लिए भी कंट्रोल रूम से मिलेगी मदद
जिलाधिकारी ने ऑक्सीजन की उपलब्धता संबंधी जानकारी/सहायता, दवाइयों की भुगतान आधारित होम डिलीवरी व अंतिम संस्कार के समय आने वालीं समस्याओं, शिकायत या जानकारी के लिए कंट्रोल रूम में डेडिकेटेड डेस्क 24 घंटे में शुरू करने के निर्देश दिए हैं। यहां ट्रेंड मैनपावर की तैनाती होगी। उधर, कंट्रोल रूम में इस समय करीब 9000 कॉल्स आ रही हैं। नयी सुविधाएं शुरू करने में दिक्कत न हो, इसके लिए ही लाइनों की संख्या को 90 किया गया है।

कंट्रोल रूम में ढिलाई पर फटकार लगाई
कार्यभार संभालने के बाद डीएम अभिषेक प्रकाश मंगलवार सुबह सीधे कोविड प्रबंधन के कार्यों का सत्यापन करने के लिए इंटीग्रेटेड कोविड कंट्रोल एंड कमांड सेंटर पहुंचे। उन्होंने हॉस्पिटल एलोकेशन, एंबुलेंस अलॉटमेंट, लोगों की शिकायतों आदि की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने शिकायतों की सुनवायी व अस्पताल आवंटन में ढिलाई पर फटकार भी लगाई। उन्होंने कहा कि सेंटर में आने वाली सभी कालें महत्वपूर्ण हैं, इसमें किसी की भी अनदेखी नहीं की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed