{"_id":"671823efbd8661be6b061ae4","slug":"if-electricity-bill-is-not-paid-connection-will-be-disconnected-lucknow-news-c-13-1-lko1103-924881-2024-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: बिजली का बिल जमा न किया तो कट जाएगा कनेक्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: बिजली का बिल जमा न किया तो कट जाएगा कनेक्शन
Wed, 23 Oct 2024 03:45 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Wed, 23 Oct 2024 03:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ। अंसल प्रापर्टीज एंड इंफ्रास्ट्रक्चर सुशांत गोल्फ सिटी हाईटेक टाउनशिप व सिटी को बिजली विभाग ने कनेक्शन काटने की चेतावनी दी है। अधिशासी अभियंता धर्मेंद्र सक्सेना ने नोटिस जारी की है। उन्होंने बताया कि अंसल पर सितंबर व अक्तूबर माह का 8.79 करोड़ रुपये बाकी है। बकाया जमा करने का अनुरोध किया गया, पर अमल नहीं हुआ। उनकी ओर से 24 अक्तूबर तक बकाया नहीं जमा किया तो कनेक्शन काट दिया जाएगा। (संवाद)
वहीं, लेसा अमौसी क्षेत्र में बिजली चोरी को पकड़ने के लिए मंगलवार को अभियान चलाया गया। इस दौरान इलाके में 21 स्थानों पर बिजली चोरी पकड़ी गई। मुख्य अभियंता के निर्देश पर सभी आरोपियों पर एफआईआर दर्ज कराई गई है। विभाग के मुताबिक ग्रामीण मंडल के दुबग्गा में तीन, नादरगंज में दो, मोहनलालगंज में चार वृंदावन, कानपुर रोड में एक-एक स्थान व मलिहाबाद में 10 जगहों पर बिजली चोरी पकड़ी गई। इस दौरान मुश्ताक अहमद मंसूरी, अनुभव कुमार सिंह, दिनेश कुमार प्रजापति, सतविंदर यादव व अन्य अधिकारी शामिल रहे। (संवाद)