फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Idea Bank will create in AKTU for AI experiments, will also market them

एकेटीयू : एआई के प्रयोगों का बनाएगा आइडिया बैंक, बाजार भी दिलाएगा

Sun, 09 Feb 2025 02:10 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 09 Feb 2025 02:10 AM IST
विज्ञापन
Idea Bank will create in AKTU for  AI experiments, will also market them
लखनऊ। आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (एआई) यूनिवर्सिटी के रूप में खुद को विकसित करने में जुटे डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (एकेटीयू) ने नई पहल शुरू की है। इसके तहत विश्वविद्यालय अपने सभी कॉलेजों से एआई से जुड़ी 10-10 दिक्कतों व समाधान को लेकर आइडिया लेगा। इसमें से तीन अच्छे विचारों का चयन कर उन्हें बाजार तक पहुंचाएगा। साथ ही आइडिया बैंक भी बनाएगा।
विज्ञापन


विश्वविद्यालय ने आइडिया प्रतियोगिता नवोन्मेष लांच की है। इसके तहत विद्यार्थियों से एआई आधारित नवाचार व चुनौतियों के समाधान पर विचार मांगे गए हैं, जिनमें से विशेषज्ञ 300 टॉप विचार शाॅर्टलिस्ट करेंगे और ऑनलाइन सत्र आयोजित कर उन विचारों को आगे बढ़ाने, उनकी मार्केटिंग करने की जानकारी देंगे। फिर 150 विचारों को शाॅर्टलिस्ट कर उनका प्रस्तुतीकरण कराया जाएगा।
विज्ञापन


कुलपति प्रो. जेपी पांडेय ने बताया कि चयनित टीमों का ग्रैंड फिनाले भी होगा। इसके श्रेष्ठ तीन विचारों को पांच लाख तक का आर्थिक सहयोग करते हुए उन्हें स्टार्टअप के रूप में आगे बढ़ाने व बाजार दिलाया जाएगा। इनका प्रोटोटाइप भी बनवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इसके लिए कॉलेजों को 51 टॉपिक भी दिए गए हैं। इस पर वह अपने विद्यार्थियों के विचारों को वीडियो फार्मेट में थोड़ी सूचना के साथ भेज सकते हैं। हर टीम में तीन से पांच छात्र हो सकते हैं। प्रो. पांडेय ने बताया कि विद्यार्थी दो मार्च तक आवेदन कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed