फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   ICU bed crisis in lucknow

आईसीयू में नहीं मिल रहा बेड

Fri, 25 Sep 2020 02:09 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 25 Sep 2020 02:09 AM IST
विज्ञापन
ICU bed crisis in lucknow
आईसीयू में नहीं मिल रहा बेड
विज्ञापन

राजधानी में गंभीर मरीजों का इलाज मुश्किल
राजधानी में आईसीयू के बेड बढ़ाए जाने के बाद भी समस्या कम होने का नाम नहीं ले रही है। गंभीर मरीजों को अस्पतालों में बेड नहीं मिल पा रहे हैं। कई मरीज ऐसे हैं जो निजी अस्पताल में भी खर्च उठाने को तैयार हैं, लेकिन वहां भी आईसीयू की बात आने पर हाथ खड़े किए जा रहे हैं।
गौरतलब है कि राजधानी में सप्ताह भर पहले 217 बेड बढ़ाए गए हैं। इसमें आइसोलेशन बेड 2899 से बढ़ाकर 2915, एचडीयू 569 से बढ़ाकर 692 और आईसीयू वेंटिलेटर बेड 282 से बढ़ाकर 360 कर दिए गए हैं। कंट्रोल रूम के सूत्रों ने बताया कि आइसोलेशन वाले करीब दो हजार बेड खाली हैं। वहीं एचडीयू में भर्ती 30 मरीज आईसीयू के लिए इंतजार में हैं। बुधवार देर शाम तक इसमें से कुछ मरीजों को आईसीयू मिल पाया है।
विज्ञापन

आइसोलेशन वाले बेड पर्याप्त मात्रा में खाली हैं। आईसीयू में उन्हीं मरीजों को रखा जाता है जो अति गंभीर हों। इन दिनों आईसीयू की मांग लगातार बनी हुई है। मरीज की स्थिति के अनुसार तय किया जाता है कि उसे आइसोलेशन में रखना है या एचडीयू में। -डॉ. आरपी सिंह, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed