फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   ICSE Result Visually impaired 'Bani' shines with marks in Lucknow scores 95.4 percent marks

ICSE Result: दृष्टिबाधित 'बानी' ने बिखेरी नंबरों की चमक, हासिल किए 95.4 प्रतिशत अंक; परिवार में खुशी की लहर

Wed, 30 Apr 2025 01:52 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Wed, 30 Apr 2025 01:52 PM IST
सार

CISCE ने आज यानी 30 अप्रैल 2025 को 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया। सीआईएससीई बोर्ड की ओर से 10वीं 12वीं रिजल्ट सुबह 11 बजे जारी किया गया। रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया गया। 

विज्ञापन
ICSE Result Visually impaired 'Bani' shines with marks in Lucknow scores 95.4 percent marks
परिवार के साथ बानी चावला - फोटो : संवाद

विस्तार

कुछ करने की इच्छाशक्ति हो तो बड़ी से बड़ी चुनौती भी साधारण लगने लगती है। ऐसे ही अपने हौसलों से उड़ान भरते हुए लखनऊ पब्लिक कॉलेज की छात्रा 'बानी' ने दृष्टिबाधित होने के बावजूद न सिर्फ अपना लक्ष्य हासिल किया, बल्कि दूसरों के लिए नजीर भी बनीं। उन्होंने आईसीएसई (हाईस्कूल) में 95.4 प्रतिशत अंक हासिल करके परिवार और स्कूल का नाम रोशन किया है। 

विज्ञापन


दृष्टिबाधित होने पर बानी चावला ने खुद को कमजोर नहीं माना। यूट्यूब से विषयों के लेक्चर सुने, फिर उन्हें याद किया जो परीक्षा में उनके बहुत काम आए। बानी के पिता विशाल चावला ने बताया कि बेटी की मां श्वेता चावला ने उसको परीक्षा की पूरी तैयारी करवाई। इसके साथ उसके लिए एक ट्यूशन टीचर भी लगाया था। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- UP News: अंसल ग्रुप के ठिकानों पर ईडी की दस्तक, लखनऊ... गाजियाबाद समेत खंगाल रही सात ठिकाने
विज्ञापन
विज्ञापन


खास बात यह है कि बेटी को जो पढ़ाया जाता है वह उसे तुरंत याद कर लेती है। परीक्षा में उसे एक राइटर उपलब्ध कराया गया था। वह सवालों के जवाब बताती थी राइटर उसे कॉपी में लिखता था। बेटी की इस सफलता से उनकी खुशी की कोई सीमा नहीं है। बानी जन्म के छह माह बाद से दृष्टिबाधित हैं। 

बानी एक अच्छी गायक भी हैं

दृष्टिबाधित होने की वजह से वह शुरू से ही नेशनल एसोसिएशन फॉर द ब्लाइंड संस्था से जुड़ी है, जिसने उसकी बहुत मदद की। उसका सपना आईएएस अधिकारी बनने का है। इसके लिए वह अभी से तैयारी कर रही है। इसके अलावा बानी एक अच्छी गायक भी हैं। उसने प्रयागराज से इसका कोर्स भी किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed