{"_id":"653d1f8d7b0b0bddee077830","slug":"icc-world-cup-2023-ind-vs-eng-ekana-stadium-will-shine-with-milky-light-2023-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"IND VS ENG MATCH: दूधिया रोशनी से जगमगाएगा इकाना स्टेडियम, पर ये बिजली यूपी कॉर्पोरेशन की नहीं होगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
IND VS ENG MATCH: दूधिया रोशनी से जगमगाएगा इकाना स्टेडियम, पर ये बिजली यूपी कॉर्पोरेशन की नहीं होगी
Sat, 28 Oct 2023 08:19 PM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
अमर उजाला सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
Published by: रोहित मिश्र
Updated Sat, 28 Oct 2023 08:19 PM IST
सार
भारत और इंग्लैंड के बीच रविवार को इकाना स्टेडियम में मैच खेला जाएगा। यह मैच दिन और रात का होगा। शाम के बाद दूसरी पारी दूधिया रोशनी में होगी। जानिए उस रोशनी के लिए आखिर बिजली कौन सप्लाई करेगा।
विज्ञापन
लखनऊ का इकाना स्टेडियम।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत-इंग्लैंड के बीच दिन-रात्रि क्रिकेट मैच के दौरान इकाना स्टेडियम व आसपास की बिजली व्यवस्था की जिम्मेदारी छह टीमों के जिम्मे रहेगी। ये टीमें स्टेडियम के अंदर से लेकर 132 केवी ट्रांसमिशन उपकेंद्र तक मुस्तैद रहेंगी। एक टीम में जूनियर इंजीनियर समेत पांच तकनीकी कर्मचारी रहेंगे।
विज्ञापन
राजभवन के अधिशासी अभियंता डीकेडी द्विवेदी ने शनिवार शाम ट्रांसमिशन उपकेंद्र से लेकर स्टेडियम तक का जायजा लिया गया। स्टेडियम के अंदर जेई संतोष कुमार एवं ट्रांसमिशन उपकेंद्र पर जेई शशि कुमार टीम संग रहेंगे। बाहर गोमतनगर विस्तार के सेक्टर सात स्थित 33 केवी उपकेंद्र पर एसडीओ एवं जेई, परीक्षण खंड की टेस्टिंग टीम, फॉल्ट लोकेटर मशीन एक्सपर्ट सहित उपकेंद्र की ब्रेकर मेंटेनेंस टीम सुबह से तैनात हो जाएगी।
विज्ञापन
मैच के दौरान फॉल्ट आने पर लोकेटर मशीन आसानी से भूमिगत केबल में खराबी ढूंढ सकेगी। मैच के दौरान स्टेडियम दूधिया रोशनी से जगमगाएगा, पर यह बिजली यूपी पावर कॉर्पोरशन की नहीं होगी। स्टेडियम की फ्लड लाइट्स जनरेटर के सहारे जलेंगी। इसमें कॉर्पोरेशन की बिजली का प्रयोग नहीं किया जाएगा। ऐसा इसलिए किया जाता है कि एक सेकेंड की ट्रिप भी मैच में अव्यवस्था फैला सकती है।
विज्ञापन
डीएम के हस्तक्षेप पर मिले ड्यूटी पास
बिजली विभाग को मैच के दौरान इंजीनियरों, कर्मचारियों की तैनाती करने के लिए ड्यूटी पास पाने में डीएम से पैरवी करानी पड़ी। स्टेडियम प्रबंधन ने ड्यूटी पास जारी नहीं किए तो अधिशासी अभियंता ने डीएम सूर्यपाल गंगवार को पत्र लिखा। उनके हस्तक्षेप पर पास जारी हुए।