{"_id":"6854395bc6912c0f3607fda4","slug":"ias-transfer-in-up-ig-registration-sameer-verma-removed-bhawani-singh-also-waiting-read-full-news-2025-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"IAS Transfer In UP: आईजी निबंधन समीर वर्मा हटाए गए, भवानी सिंह भी प्रतीक्षारत; पढ़ें पूरी खबर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
IAS Transfer In UP: आईजी निबंधन समीर वर्मा हटाए गए, भवानी सिंह भी प्रतीक्षारत; पढ़ें पूरी खबर
Thu, 19 Jun 2025 09:53 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Thu, 19 Jun 2025 09:53 PM IST
सार
उत्तर प्रदेश सरकार ने चार आईएएस अफसरों के तबादले किए हैं। आईजी निबंधन समीर वर्मा को हटा दिया गया है। भवानी सिंह को प्रतीक्षारत में रखा गया है। आगे पढ़ें और जानें पूरी डिटेल...
विज्ञापन
तबादला आदेश
- फोटो : प्रतीकात्मक
विस्तार
उत्तर प्रदेश सरकार ने बृहस्पतिवार की देर रात महानिरीक्षक निबंधन समीर वर्मा को हटाकर प्रतीक्षा में डाल दिया है। माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री की पारदर्शिता की नीति के विरुद्ध विभाग में तबादलों को लेकर उठ रहे सवालों के मद्देनजर यह कार्रवाई की गई है। कुल चार आईएएस अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया गया है।
विज्ञापन
निदेशक (प्रशासन), चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं भवानी सिंह खंगारौत को भी प्रतीक्षारत कर दिया गया है। वहीं, अमित गुप्ता प्रमुख सचिव स्टांप एवं रजिस्ट्रेशन तथा परिवहन विभाग और अध्यक्ष, राज्य सड़क परिवहन निगम को वर्तमान पद के साथ महानिरीक्षक निबंधन का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। विशेष सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण आर्यका अखौरी को वर्तमान पद के साथ निदेशक (प्रशासन) चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
विज्ञापन