{"_id":"646096f9301b94e7550d4ba4","slug":"ias-suhas-ly-wins-gols-in-para-badminton-international-tournament-2023-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News: आईएएस सुहास एल.वाई का पैरा बैडमिंटन इंटरनेशनल टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन, स्वर्ण पदक जीता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: आईएएस सुहास एल.वाई का पैरा बैडमिंटन इंटरनेशनल टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन, स्वर्ण पदक जीता
Sun, 14 May 2023 01:38 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sun, 14 May 2023 01:38 PM IST
सार
खेल विभाग में सचिव के पद पर कार्यरत आईएएस सुहास एल. वाई ने पैरा बैडमिंटन इंटरनेशनल टूर्नामेंट 2023 में बेहद शानदार प्रदर्शन करते हुए मेन्स सिंगल्स एसएल-4 इवेंट में स्वर्ण पदक जीता है। इस टूर्नामेंट में उन्होंने एक के बाद एक सात मैचों में जीत हासिल की है।
विज्ञापन
आईएएस अधिकारी सुहास एल.वाई.
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पैरा बैडमिंटन में भारत का नाम रोशन कर चुके आईएएस अधिकारी सुहास एल.वाई. ने पटाया में थाईलैंड पैरा बैडमिंटन इंटरनेशनल टूर्नामेंट 2023 में बेहद शानदार प्रदर्शन करते हुए मेन्स सिंगल्स एसएल-4 इवेंट में स्वर्ण पदक जीता है।
विज्ञापन
अपने इस सफर में उन्होंने लगातार सात मुकाबले जीतकर देश के स्वर्ण पदक हासिल किया है। इस दौरान उन्होंने इंडोनेशिया, दक्षिण कोरिया, फ्रांस सहित खिलाड़ियों और तमिलनाडु और महाराष्ट्र के साथी भारतीय खिलाड़ियों के खिलाफ 7 सीधे मैच जीते।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - मुस्लिम बहुल सीटों पर भी भाजपा का दबदबा, BJP के 5 मुस्लिम प्रत्याशी बने नगर पंचायत अध्यक्ष
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - लखनऊ की मेयर सुषमा खर्कवाल से बातचीत: शहर को लेकर बताई प्राथमिकताएं, बारिश से पहले होंगे ये काम
फाइनल में उन्होंने हमवतन सुकांत कदम को कड़े मुकाबले में 21-14, 17-21, 21-14 से पराजित किया। प्रशासनिक सेवाओं में रहते हुए देश के लिए मेडल जीतना किसी भी आईएएस अधिकारी के लिए एक गौरव का क्षण होता है। बता दें कि सुहास एल.वाई. खेल विभाग में सचिव के पद पर कार्यरत हैं।